आचार्य रवि 9930374080
मकर संक्रांति: ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस साल सूर्य का मकर राशि में आगमन 14 जनवरी 2025 दिन मंगलवार को सुबह 9 बजकर 3 मिनट पर सूर्य देव मकर राशि में गोचर करेंगे। इस वजह से 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा।
मकर संक्रांति की पूजा, स्नान और दान आदि शुभ कार्य पुण्य काल में किए जाते हैं। 14 जनवरी को सुबह 09 बजकर 03 मिनट से लेकर शाम 05 बजकर 46 मिनट तक पुण्य काल है,
जबकि इस दिन महा पुण्य काल सुबह 09 बजकर 03 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 48 मिनट तक है
मकर संक्रांति के अवसर पर सूर्योदय से पूर्व स्नान और उगते सूर्य को जलार्पण करके तिल, गुड़ लाल चंदन अर्पण करना बहुत ही शुभ फलदायी माना गया है।
शास्त्रों में इस दिन आदित्य हृदय स्तोत्र, नारायण कवच का पाठ करना उत्तम फलदायी कहा गया है। इस अवसर पर तिल, गुड़, कंबल, वस्त्र, अन्न और ब्राह्ण भोजन करना एवं खिचड़ी का भोग भगवान को लगाकर प्रसाद बांटना व्यक्ति के लिए स्वर्ग के द्वार खोलता है।
मकर संक्रांति पर राशि अनुसार क्या दान करना चाहिए
मकर संक्रांति पर दान का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन किया गए दान से अक्षय (कभी न समाप्त होने वाला) पुण्यों की प्राप्ति होती है।
जानिए मकर संक्रांति पर आपको राशि अनुसार क्या दान करना चाहिए-
मेष:- इस राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के लोग मकर संक्रांति पर मच्छरदानी एवं तिल का दान करें तो शीघ्र ही हर मनोकामना पूरी हो सकती है।
वृषभ:- इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के लोग मकर संक्रांति पर ऊनी वस्त्र एवं तिल का दान करें तो शुभ रहेगा।
मिथुन:- इस राशि का स्वामी बुध है। इस राशि वाले इस दिन तिल एवं मच्छरदानी का दान करें तो बहुत अच्छा रहता है।
कर्क:- इस राशि का स्वामी चंद्र है। इस राशि के लोग तिल, साबूदाना व ऊन का दान करें तो शुभ रहता है।
सिंह:- इस राशि का स्वामी सूर्य है। इस राशि के लोग तिल, कंबल व मच्छरदानी दान करें।
कन्या:- इस राशि का स्वामी बुध है। इस राशि के लोग मकर संक्रांति पर तिल, कंबल, तेल, उड़द दाल का दान करें।
तुला:- इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि वाले तेल, रुई, वस्त्र, राई व मच्छरदानी दान करें।
वृश्चिक:- इस राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि वाले गरीबों को चावल और दाल की कच्ची खिचड़ी दान करें। साथ ही अपनी क्षमता के अनुसार कंबल भी।
धनु:- इस राशि का स्वामी गुरु है। आप मकर संक्रांति पर तिल व चने की दाल का दान करें तो विशेष लाभ होने की संभावना बनती है।
मकर:- इस राशि के लोग मकर संक्रांति के दिन तेल, तिल, कंबल और पुस्तक का दान करें तो इनकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है।
कुंभ:- ज्योतिष के अनुसार कुंभ राशिवालों के लिए तिल, साबुन, वस्त्र और अन्न का दान करना बेहतर होगा।
मीन:- बेहतर परिणाम के लिए मकर संक्रांति के दिन मीन राशिवाले तिल, चना, साबूदाना और कंबल का दान करें।