गाडरवारामध्य प्रदेशराज्य

सिख समुदाय ने गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी पर्व पर किया शरबत का वितरण

गाडरवारा l स्थानीय पलोटन गंज शक्ति धाम मंदिर के पास सिख समुदाय ने श्री गुरु अर्जुनदेव जी के शहीदी पर्व पर ठंडे शरबत का प्रसाद वितरित किया। सिख समाज के लोगो के साथ उनके सहयोगियों ने गुरु अर्जन देव जी को याद करते हुए आम राहगीरों को शरबत वितरित किया। श्री गुरु अर्जुन देव साहिब सिख धर्म के 5वें गुरु है । वे शिरोमणि, सर्वधर्म समभाव के प्रखर पैरोकार होने के साथ-साथ मानवीय आदर्शों को कायम रखने के लिए सती प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ वे डंटकर खड़े रहे। वे आध्यात्मिक चिंतक एवं उपदेशक के साथ ही समाज सुधारक भी थे।

उनकी शहीदी सिख इतिहास में एक महत्वपूर्ण है। गुरु अर्जुनदेव जी की शहीदी त्याग और बलिदान का प्रतीक है, और सिख समुदाय द्वारा उनकी याद में सेवा कार्य किए जाते हैं। सिख समुदाय ने ठंडे शरबत का प्रसाद वितरित किया, जो गर्मी के मौसम में राहगीरों के लिए राहत का प्रतीक रहा। इस आयोजन ने सिख समुदाय और उनके सहयोगियों के बीच सामुदायिक एकता और सौहार्द को प्रदर्शित किया। इस आयोजन से धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा मिला और सभी पुण्य लाभ कमाया। शरबत वितरण के माध्यम से सिख समुदाय ने सामाजिक सेवा का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। श्री गुरुदेव अर्जुन देव जी के शहीद पर्व पर नवनीत सिंह मल्होत्रा ,अर्चित सिंह मल्होत्रा, परमीत सिंह अरोरा,जसप्रीत सिंह अरोरा, रविकांत मिश्रा, दीपक कौरव ,विनोद नेमा सहित अनेको लोग उपस्थित रहे ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!