देश

भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना और आतंकियों के बीच एनकाउंटर, कल 3 आतंकी ढेर हुए थे

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना के जवानों और आतंकियों के बीच रविवार (15 सितंबर) सुबह मुठभेड़ शुरू हुई। सेना को मेंदर मेंदर उप-मंडल के गुरसाई टॉप के पास पठानतीर इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सेना और पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान छिपे हुए आतंकियों ने जवानों पर गोलियां चलाईं। जवाब में जवानों ने भी गोलीबारी की। फिलहाल इलाके में दोनों तरफ से भारी गोलीबारी हो रही है। अभी तक किसी के घायल होने के सूचना नहीं मिली है। सेना एनकाउंटर वाली जगह पर और जवानों को भेज रही है। इससे पहले 14 सितंबर को बारामूला एनकाउंटर में 3 आतंकी ढेर हुए थे। आज की अन्य बड़ी खबरें… राजस्थान के बूंदी में ट्रक ने वैन को टक्कर मारी, मध्य प्रदेश के 6 तीर्थयात्रियों की मौत​​​​​​​; तीन घायल​​​​​​​ राजस्थान के बूंदी जिले में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक वैन को टक्कर मार दी, जिससे छह तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ। मध्य प्रदेश के देवास जिले के रहने वाले नौ तीर्थयात्री सीकर जिले के खाटू श्याम मंदिर जा रहे थे। एक ट्रक सड़क के गलत दिशा में मुड़ गया और वैन से टकरा गया। ट्रक की तलाश शुरू कर दी गई है। मृतकों की पहचान मदन नायक, मांगीलाल नायक, महेश नायक, राजेश और पुनम के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 16-40 साल के बीच थी। मृतकों में से एक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मुंबई से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अमेरिकी नागरिक से 4 करोड़ ठगे अमेरिकी नागरिक से 4 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले आरोपी विष्णु राठी को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। इस ऑपरेशन में CBI की अमेरिकी एजेंसी एफबीआई ने भी मदद की है। विष्णु राठी ने साल 2022 में एक अमेरिकी महिला के बैंक खाते से 4.5 लाख डॉलर अपने क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट में ट्रांसफर करवाए। उसने महिला को यह झूठा भरोसा दिलाया कि उसके बैंक खाते में समस्या है और उसे टेक्निकल हेल्प की जरूरत है। CBI ने मामला दर्ज करने के बाद मुंबई और कोलकाता में 7 जगहों पर छापेमारी की और कई सबूत जुटाए। इन छापों में 57 सोने की ईंटें, 16 लाख रूपए नकद, एक मोबाइल फोन और क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े कागजात बरामद हुए हैं।

​   

​ 

​जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना के जवानों और आतंकियों के बीच रविवार (15 सितंबर) सुबह मुठभेड़ शुरू हुई। सेना को मेंदर मेंदर उप-मंडल के गुरसाई टॉप के पास पठानतीर इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सेना और पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान छिपे हुए आतंकियों ने जवानों पर गोलियां चलाईं। जवाब में जवानों ने भी गोलीबारी की। फिलहाल इलाके में दोनों तरफ से भारी गोलीबारी हो रही है। अभी तक किसी के घायल होने के सूचना नहीं मिली है। सेना एनकाउंटर वाली जगह पर और जवानों को भेज रही है। इससे पहले 14 सितंबर को बारामूला एनकाउंटर में 3 आतंकी ढेर हुए थे। आज की अन्य बड़ी खबरें… राजस्थान के बूंदी में ट्रक ने वैन को टक्कर मारी, मध्य प्रदेश के 6 तीर्थयात्रियों की मौत​​​​​​​; तीन घायल​​​​​​​ राजस्थान के बूंदी जिले में रविवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक वैन को टक्कर मार दी, जिससे छह तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ। मध्य प्रदेश के देवास जिले के रहने वाले नौ तीर्थयात्री सीकर जिले के खाटू श्याम मंदिर जा रहे थे। एक ट्रक सड़क के गलत दिशा में मुड़ गया और वैन से टकरा गया। ट्रक की तलाश शुरू कर दी गई है। मृतकों की पहचान मदन नायक, मांगीलाल नायक, महेश नायक, राजेश और पुनम के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 16-40 साल के बीच थी। मृतकों में से एक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मुंबई से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अमेरिकी नागरिक से 4 करोड़ ठगे अमेरिकी नागरिक से 4 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले आरोपी विष्णु राठी को मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। इस ऑपरेशन में CBI की अमेरिकी एजेंसी एफबीआई ने भी मदद की है। विष्णु राठी ने साल 2022 में एक अमेरिकी महिला के बैंक खाते से 4.5 लाख डॉलर अपने क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट में ट्रांसफर करवाए। उसने महिला को यह झूठा भरोसा दिलाया कि उसके बैंक खाते में समस्या है और उसे टेक्निकल हेल्प की जरूरत है। CBI ने मामला दर्ज करने के बाद मुंबई और कोलकाता में 7 जगहों पर छापेमारी की और कई सबूत जुटाए। इन छापों में 57 सोने की ईंटें, 16 लाख रूपए नकद, एक मोबाइल फोन और क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े कागजात बरामद हुए हैं। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!