कलेक्टर ने जिले के जैविक कृषकों के खेतों में पहुँचकर प्राकृतिक पद्धति से खेती, समन्वित खेती व अन्य फसलों का अवलोकन किया

नरसिंहपुर । किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के द्वारा लगातार खेती में नवाचार करते हुए विकासखंड गोटेगाँव में एक दिवसीय दौरा कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने सर्वप्रथम ग्राम रीछा के किसान लक्ष्मण पटेल के खेत पर जैविक खेती को जाकर देखा।
किसान के द्वारा रासायनिक खाद तथा रासायनिक दवाई के बजाय जैविक कीटनाशक एवं जैविक खाद बनाने की विधि को किसान की जुबानी से पूरा जाना। रासायनिक खेती के दुष्परिणाम के चलते किसानों के द्वारा कृषि विभाग द्वारा बताई विधि के अनुसार जैविक कीटनाशक, जैविक खाद आदि के संबंध में चर्चा की।
इसके पश्चात् कलेक्टर ने ग्राम भड़री किसान गोविन्द सिंह पटेल के खेत में जाकर होलिस्टिक खेती ( समन्वित खेती आईएफएससी मॉडल) के बारे में चर्चा की।किसान के खेत में बने तालाब में मछली पालन का अवलोकन किया।
इसके पश्चात विभिन्न प्रकार के उद्यानिकी फलदार पौधों का अवलोकन किया।किसान के द्वारा खेत में देशी नस्ल के सभी प्रकार आमों के साथ ऑस्ट्रेलिया से एवं जापान से मंगाए गये आमो की किस्मो को भी देखा। उनके द्वारा खेत में जो मेहनत कर समृद्धि हासिल की इसके लिए बधाई दी।
इसके बाद ग्राम बगलई के किसान देवदत्त पचौरी के फार्म हॉउस पर नरवाई प्रवंधन के तहत चना प्रदर्शन को देखा।किसानों के द्वारा खेत में आग न लगाये सीधे सुपर सीडर से लगे चने के खेत को भी देखा।
इस दौरान उप संचालक कृषि डॉ उमेश कटहेरे, डॉ. अभिषेक दुबे सहायक संचालक कृषि गन्ना, कृषि विस्तार अधिकारी एसके वासनिक, आदि उपस्थित रहे।