गाडरवारामध्य प्रदेशराज्य

शस्त्र का सम्मान यही है हमारी संस्कृति का परिचायक -मंत्री श्री सिंह! गाडरवारा पुलिस लाइन में विधि विधान से किया शस्त्र पूजन

प्रदेशवासियों को दी विजयादशमी पर्व की बधाई

शस्त्र का सम्मान यही है हमारी संस्कृति का परिचायक -मंत्री श्री सिंह! गाडरवारा पुलिस लाइन में विधि विधान से किया शस्त्र पूजन

प्रदेशवासियों को दी विजयादशमी पर्व की बधाई

गाडरवारा । विजयादशमी के पावन अवसर पर प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने पुलिस थाना गाडरवारा में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की एवं परंपरा के अनुसार विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया।बकार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री सिंह ने कहा कि शस्त्र पूजन एवं सम्मान हमारी प्राचीन संस्कृति का परिचायक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में लोकमाता अहिल्याबाई की 300 वीं जन्म जयंती को इस वर्ष विजयदशमी पर्व के रूप में समर्पित किया है। शस्त्रों की पूजा हमें धर्म ,कर्म और कर्तव्यों का बोध कराती है। हमें अपने शस्त्रों की पूजा करना चाहिए और कर्तव्य एवं कर्म हमेशा करते रहना चाहिए।

आज विजयदशमी के पर्व पर हम सभी अपने शस्त्रों, वाहनों की पूजा करते हैं। इससे हमें अपने कर्मों एवं कर्तव्यों का बोध होता है। यह हमारे देश की प्राचीन परंपरा का हिस्सा है। सभी प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व की बधाई।

इस अवसर पर कलेक्टर शीतला पटले, पुलिस अधीक्षक मृगाखी डेका, पूर्व विधायक नरेश पाठक, साधना स्थापक, नगरपालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी गाडरवारा, थाना प्रभारी, पुलिस बल एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!