मध्य प्रदेशराज्य

शाहपुर भौरा ब्लॉक कांग्रेस  की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, संविधान यात्रा में अधिक भागीदारी का आह्वान

शाहपुर भौरा ब्लॉक कांग्रेस  की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, संविधान यात्रा में अधिक भागीदारी का आह्वान

रिपोर्टर शैलेंद्र गुप्ता शाहपुर

शाहपुर/भौंरा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार और बैतूल जिला संगठन प्रभारी राजकुमार केलू उपाध्याय के नेतृत्व में घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के शाहपुर और भौंरा में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा की गई और आगामी 27 जनवरी को महू में आयोजित होने वाली “जय बापू, जय भीम, जय संविधान” संविधान यात्रा और सभा में अधिक से अधिक कांग्रेसजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

बैठक के दौरान राजकुमार केलू उपाध्याय ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों के लिए सक्रिय रहने और जनसंपर्क अभियान तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “महू में होने वाला यह आयोजन संविधान और सामाजिक न्याय के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करेगा।”

इसे भी पढ़े-ब्रेकिंग: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पर रेप का गंभीर आरोप, FIR हुई दर्ज, महिला बोली- होटल में जबरदस्ती पिलाई शराब, फिर बारी-बारी किया…?

बैठक में प्रमुख रूप से शामिल नेता

बैठक में NSUI के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश गवांडे, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र कुमार मिश्रा, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राहुल उइके, उपखंड ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुमार मालवीय, दिनेश गोयल, धनराज मालवीय, पहलवान ठाकुर, धर्मेंद्र शुक्ला, आशीष मालवीय, संतोष सराटकर, सेवादल के ओमप्रकाश कावड़कर, गुलशन मिश्रा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कापुरिया हनोते, जनपद सदस्य, सरपंच, पंच और पार्षदगण सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े-Breaking: मध्यप्रदेश में भाजपा नेता रेप केस में गिरफ्तार, प्रतिष्ठित परिवार की महिला से रेप का आरोप

संविधान यात्रा की विशेषता पर जोर

बैठक में आगामी संविधान यात्रा के महत्व पर जोर देते हुए सभी कार्यकर्ताओं को इसे सफल बनाने के लिए सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया। कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने का संकल्प लिया।

इस दौरान संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस के विचारों को समाज के हर वर्ग तक ले जाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!