Breaking: मध्यप्रदेश में भाजपा नेता रेप केस में गिरफ्तार, प्रतिष्ठित परिवार की महिला से रेप का आरोप
दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार BJP नेता को कोर्ट ने भेजा जेल, इधर BJP ने भी पार्टी से किया निष्कासित

Breaking: मध्यप्रदेश के सीधी में एक भाजपा नेता को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। भाजपा नेता पर शहर के एक प्रतिष्ठित परिवार की महिला ने रेप का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके आधार पर पुलिस ने भाजपा नेता को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इधर भाजपा नेता की गिरफ्तारी और जेल जाने के बाद भाजपा पार्टी ने भी उसे लेटर जारी कर पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
दुष्कर्म के मामले में पहुंचे जेल भाजपा नेता अजीत पाल
जिस भाजपा नेता को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है उसका नाम अजीत पाल है अजीत पाल नगर पालिका के उपाध्यक्ष का भतीजा है। अजीत पाल के खिलाफ शहर के एक प्रतिष्ठित परिवार की महिला ने छेड़खानी एवं दुष्कर्म करने के आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
अपनी शिकायत में महिला ने अजीत पाल पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर लाखों रूपए ऐंठने के भी आरोप लगाए थे। पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद मंगलवार को रीवा से गिरफ्तार कर लिया गया। महिला का आरोप है कि विधायक का टिकट दिलाने का झांसा देकर आरोपी अजीत पाल ने उसे अपने जाल में फंसाया और रेप कर उसके अश्लील फोटो वीडियो बना लिए। जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर लाखों रूपए ऐंठ लिए।
पुलिस के मुताबिक, अजीतपाल सिंह ने पीड़िता के पति को जान से मारने की धमकी दी और ससुर को अश्लील वीडियो दिखाकर पैसों की मांग की। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म), 384 (उगाही), 506 (धमकी), और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
पार्टी निष्कासन
भाजपा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अजीतपाल सिंह चौहान को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। भाजपा की सीधी जिला इकाई के अध्यक्ष देव कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी किसी भी प्रकार के अनैतिक कृत्य को बर्दाश्त नहीं करेगी।
अजीत पाल की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया था जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इधर अजीत पाल के रेप केस में गिरफ्तार होने के बाद सीधी के भाजपा जिलाध्यक्ष देवकुमार सिंह ने लेटर जारी कर अजीत पाल सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इतना ही नहीं बताया ये भी जा रहा है कि अजीत पाल पर पहले भी रेप का आरोप लग चुका है।