मध्य प्रदेशराज्यराहतगढ़

साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान का सफल आयोजन

साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान का सफल आयोजन

राहतगढ़, सागर (मध्य प्रदेश) – मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के अंतर्गत बीएसडब्ल्यू और एमएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राओं के लिए साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में प्रधान आरक्षक भारत चौबे जी ने साइबर अपराध से बचाव के विभिन्न उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया का उपयोग करते समय विश्वसनीय प्लेटफॉर्म का चयन करें और नियमित अंतराल पर पासवर्ड बदलते रहें। ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए टू-स्टेप वेरीफिकेशन का उपयोग करना बेहद जरूरी है।

उन्होंने छात्रों को सावधान किया कि ऑनलाइन लॉटरी, कैशबैक ऑफर्स और अनजान लिंक से दूर रहें। साथ ही पुराने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बेचने से पहले डेटा पूरी तरह से साफ करना अनिवार्य है ताकि कोई भी निजी जानकारी लीक न हो।

सहायक उप निरीक्षक बदन सिंह जी ने जनता और पुलिस के बीच संवाद के महत्व पर जोर दिया और बताया कि साइबर अपराध की शिकायतों के लिए तुरंत पुलिस की मदद लें।

 

कार्यक्रम के दौरान विकासखंड समन्वयक हरिराम अहिरवार ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। नवांकुर योजना अंतर्गत चयनित विश्वनाथ सेवा दल संस्था के प्रमुख अरविंद कुशवाहा ने अतिथियों का स्वागत किया।

इस अवसर पर परामर्शदाताओं शरद भारद्वाज, सौरभ गोस्वामी, राजीव नामदेव, समीक्षा सोनी और देवकीनंदन जी ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने साइबर सुरक्षा से संबंधित जानकारियों को बड़े ध्यान से सुना और सराहा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!