गाडरवारामध्य प्रदेशराज्य

प्राचार्य प्रो. ए. के. जैन सेवा निवृत्त, महाविद्यालय परिवार ने दी भावभीनी विदाई

गाडरवारा, 30 मार्च – स्थानीय महाराणा प्रताप शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ए. के. जैन अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण कर शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार द्वारा उन्हें ससम्मान विदाई दी गई।

प्रो. ए. के. जैन ने 1983 में इसी महाविद्यालय में सहायक प्राध्यापक (कॉमर्स) के रूप में अपनी सेवाएँ प्रारंभ की थीं। वे अशोकनगर एवं श्रीधाम के शासकीय महाविद्यालयों में भी प्राचार्य रहे। वर्ष 2022 में उन्होंने पुनः स्थानीय महाविद्यालय के प्राचार्य का पदभार ग्रहण किया था। उनके कार्यकाल में महाविद्यालय को NAAC B+ ग्रेड प्राप्त हुआ और कंप्यूटर लैब का निर्माण हुआ, जो उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल है।

विदाई समारोह में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र जैन, महाविद्यालय के प्राचार्य पद का कार्यभार ग्रहण कर रहे प्रो. पी. एस. कौरव, समस्त स्टाफ, सेवानिवृत्त मुख्य लिपिक राजेंद्र नामदेव, पूर्व छात्र स्तुति सोनी एवं अनुभव कौरव सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन प्रो. एन. पी. वर्मा ने किया। प्रो. जैन के सेवानिवृत्त होने पर विज्ञान संकाय प्रभारी प्रो. पी. एस. कौरव ने प्राचार्य का पदभार ग्रहण किया।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!