महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल 2 अप्रैल को गाडरवारा में करेंगी बैठक

गाडरवारा। मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल का कल, 2 अप्रैल को गाडरवारा आगमन हो रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की महामंत्री श्रीमती अनिता रवि शेखर जायसवाल ने बताया कि विभा पटेल सुबह 12:00 बजे सुरभि होटल में नरसिंहपुर जिला महिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में शामिल होंगी।
महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों और संगठन की भूमिका पर होगी चर्चा
बैठक में महिला कांग्रेस की संगठनात्मक मजबूती, कांग्रेस पार्टी में महिलाओं की भूमिका और नरसिंहपुर जिले में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ संगठन की रणनीति पर चर्चा होगी। साथ ही, महिला कांग्रेस को जिले में मजबूत विपक्ष के रूप में स्थापित करने की दिशा में भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति की अपील
श्रीमती अनिता रवि शेखर जायसवाल ने नरसिंहपुर जिला महिला कांग्रेस की सभी महिला नेत्रियों, संगठन पदाधिकारियों और महिला कार्यकर्ताओं से इस महत्वपूर्ण बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है।