कुंडी वेयरहाउस पहुंचे राहुल उइके, किसानों की समस्याओं का किया समाधान
कुंडी वेयरहाउस पहुंचे राहुल उइके, किसानों की समस्याओं का किया समाधान
रिपोर्टर शैलेंद्र गुप्ता शाहपुर
Shahpur News: शाहपुर ब्लॉक के कुंडी ग्राम पंचायत में स्थित बांका रोड पर वेयरहाउस में चल रहे खरीदी केंद्र पर किसानों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। तुलाई और उपज खरीदी में अनियमितताओं के कारण किसान परेशान थे। इन समस्याओं की जानकारी मिलने पर मंगलवार को पूर्व विधायक प्रत्याशी राहुल उइके कुंडी वेयरहाउस पहुंचे।
राहुल उइके ने मौके पर पहुंचकर किसानों की शिकायतें सुनीं और उनकी समस्याओं को समझा। उन्होंने पाया कि वेयरहाउस में बारदाने की भारी कमी के चलते खरीदी कार्य प्रभावित हो रहा है। किसानों की उपज खरीदने और उसे सुरक्षित रखने के लिए बारदाने की तत्काल आवश्यकता थी।
राहुल उइके ने अधिकारियों से संपर्क साधा और बारदाने की व्यवस्था जल्द से जल्द करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी उपज की तुलाई और खरीदी में कोई बाधा नहीं आएगी। किसानों ने राहुल उइके की पहल और सक्रियता की सराहना की।
राहुल उइके ने कहा, “किसान हमारे अन्नदाता हैं। उनकी मेहनत का सही सम्मान और मूल्य सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है। मैं हमेशा किसानों के साथ खड़ा रहूंगा।” उनकी इस पहल ने किसानों के बीच भरोसे और उम्मीद का माहौल पैदा किया।