जनकल्याण पर्व पर मंत्री श्री सिंह ने ग्राम पचामा में किया उप स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण
क्षेत्रीय ग्रामीणों को मिली उप स्वास्थ्य केन्द्र की सौगात
गाडरवारा । प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने जनकल्याण पर्व पर गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पचामा में 49 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केन्द्र का लोकार्पण शनिवार को किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के नागरिकों को समय पर और स्थानीय स्तर पर इलाज मिले, इसके लिए ग्राम पचामा में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण किया गया है, जिसका आज लोकार्पण भी किया जा चुका है।
इसे भी पढ़े-सोहागपुर: वन विभाग ने दो मुंह वाले सांप (रेड सैंड बोआ) के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
उप स्वास्थ्य केन्द्र बन जाने से लोगों को अब इलाज के लिए नहीं भटकना पड़ेगा।मरीज़ों के बीपी, शुगर, खून की जांच, गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण और टीकाकरण किया जा सकेगा। यहां विभिन्न प्रकार की दवाइयां नि:शुल्क उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जनकल्याण पर्व के रूप में मना रही है। राज्य सरकार ने प्रदेश में सीएम राइज स्कूल, सड़क, पेयजल, पुल- पुलिया, आयुष्मान कार्ड, स्वास्थ्य आदि के क्षेत्र में अनेक कार्य किये हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के जीवन की जरूरतों को पूरा करने के लिए सरकार कृत संकल्पित है।
इसे भी पढ़े-ब्रेकिंग: मध्यप्रदेश में भाजपा के सीनियर नेता ने की आत्महत्या, मच गया हड़कंप
इस अवसर पर पूर्व विधायक श्रीमती साधना स्थापक, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य मिनेन्द्र डागा, जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर योगेश कौरव, पूर्व जनपद अध्यक्ष मुकेश मरैया, भाजपा नेता रामनारायण बड़कुर, जितेंद्र राय, जयप्रकाश वर्मा, सुरेश मामुलिया , हरिशंकर कौरव, डॉक्टर अनिल पटेल, सरपंच सहित अन्य विशिष्ट जनप्रतिनिधि, संबंधित स्वास्थ्य अधिकारी- कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।