गाडरवारामध्य प्रदेशराज्य

गाडरवारा नगर कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर श्रद्धा के फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

पूर्व विधायक सुनीता पटैल ने कहा कि देश को आजादी राष्ट्रपिता गांधी जी की ही देन है, अहिंसा का मार्ग प्रशस्त करने वाले कांग्रेस के महान नेता गांधीजी को शत् शत् नमन करती हूँ

गाडरवारा नगर कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर श्रद्धा के फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

Gadarwara News। 2 अक्टूबर बुधवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा स्थानीय पुरानी गल्लामण्डी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की जयंती कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी के तैल चित्र पर मार्ल्यापण करते हुये उन्हे उपस्थित कांग्रेसजनों ने श्रद्धा के फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व विधायक सुनीता पटैल ने कहा कि देश को आजादी राष्ट्रपिता गांधी जी की ही देन है, अहिंसा का मार्ग प्रशस्त करने वाले कांग्रेस के महान नेता गांधीजी को शत् शत् नमन करती हूं और उनके दिखाये मार्ग पर चलना ही देश की उन्नती है। ब्लॉक कांग्रेस गाडरवारा अध्यक्ष जिनेश जैन ने रद्युपति राघव राजा राम पतित पावन सीता राम की धुन पर तालियां बजाते हुये गांधीजी को याद किया और कांग्रेस के महान नेता बापूजी को श्रद्धांजलि अर्पित कीं। कार्यक्रम को अशोक काबरा, अनिल साहू, रमेश अग्रवाल, बसंत तपा, केजी आजाद, सतीश सैनी ने भी संबोधित करते हुये श्रद्धांजलि अर्पित कीं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उमाकांत गुप्ता, मेहमूद पहलवान, मुकेश सोनी, अशोक मंगलानी, अनिल सोनी, राजीव दुबे, अभिषेक पटैल, राजदीप दुबे,  सुदीप दुबे, हंसू राय आयुष जैन आदि लोग मौजूद थे ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!