छेड़छाड़ की एफआईआर वापस नहीं लेने पर, बदला लेने 44 साल के आरोपी ने बच्ची को बनाया हवश का शिकार…
छेड़छाड़ के मामले में जमानत पर बाहर आया आरोपित पीड़िता और उसके परिवार को एफआईआर वापस लेने के लिए दबाब बनाकर धमकाने लगा। 8 महीने पहले आरोपित राजकमल चौधरी बच्ची के साथ छेड़छाड़ की थी। उसे अकेली पाकर वो घर में घुस गया और केस वापस लेने का कहना लगा। जब बच्ची ने इससे इनकार किया तो गुस्से में आकर बदला लेने के लिए उसके साथ दुष्कर्म किया।
जबलपुर। जमानत पर छूटे छेड़छाड़ के आरोपित ने पीड़िता और उसके स्वजन पर एफआईआर वापस लेने का दबाव बनाया। मना करने पर आरोपित ने बदला लेने के लिए पीड़ित बालिका के साथ दुष्कर्म किया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
आरोपित राजकमल चौधरी (44) को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित ने आठ माह पूर्व एक बालिका के साथ छेड़छाड़ किया था, जिसकी शिकायत बालिका ने पुलिस से की थी। आरोपित को गिरफ्तार कर केंद्रीय कारागार भेजा गया था। कुछ समय पूर्व वह जमानत पर कारगार से बाहर आया।
शिकायत वापस लेने का बनाया दबाव
इसके बाद पीड़ित बालिका और उसके स्वजन पर शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाने लगा। बालिका के स्वजन ने मना कर दिया। इस पर आरोपित पांच दिसंबर की शाम को मौका पाकर बालिका के घर में गया। उस समय वह अकेली थी।
उसने बालिका को शिकायत वापसी के लिए बहलाया-फुसलाया। उसने मना कर दिया और घर से बाहर नहीं जाने पर शोर मचाने की चेतावनी दी। इस पर आरोपित आक्रोशित हो गया। बालिका के साथ दुष्कर्म किया।
किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी
गुमसुम रह रही बालिका से जब स्वजन ने जानकारी ली तो उन्हें आरोपित के कृत्य का पता चला। इसके बाद पुलिस को शिकायत की।