मध्य प्रदेशराज्य

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान” दिल्ली से केंद्रीय मंत्री करेगें शुभारम्भ

रायसेन में जिला कलेक्टर के मार्गदर्शन होगा अभियान का शुभारंभ

रायसेन। केन्द्रीय मंत्री, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के 27 नवम्बर, को “बाल विवाह मुक्त भारत अभियान” का विज्ञान भवन नई दिल्ली से शुभारम्भ करने जा रहे हैं। सुबह 10 बजे से जिला करेक्टर अरविंद दुबे के मार्गदर्शन में शासकीय विवेकानंद महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
इस कार्यक्रम में दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर अभियान के शुभारंभ के बाद जिला स्तर इसी अभियान के जमीनी व्यापक प्रचार प्रसार के लिये विभिन्न कार्यकर्म आयोजित किये जायेंगे।
जानकारी देते हुए कृषक सहयोग संस्थान के जिला समन्वयक अनिल भवरे ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला केलक्टर अरविंद दुबे,विशेष अतिथि जिला विधिक सहायता सचिव न्यायाधीश राजीव राव गौतम,पुलिस अधीक्षक पंकज पांडे, महिला बाल विकास अधिकारी दीपक संकत, कृषक सहयोग संस्थान के निदेशक एच बी सेन,बाल कल्याण समिति सदस्य महेंद्र सिंह प्रजापति,जन भागीदारी समिति अध्यक्ष मनोज कुशवाह,एक्ससिलेन्स स्कूल प्राचार्य स्वाति चौहान उपस्थित रहेगें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!