सेंगर के नेतृत्व में पंचायत मंत्री ने प्रदेश के सरपंचों के साथ संवाद कर समस्या का निराकरण किया
सफल आयोजन में बुंदेला जी और चौहान जी का विशेष योगदान रहा।

रिपोर्टर सम्राट अंकित कुशवाहा
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम विभाग मंत्री ने प्रदेश कार्यालय मध्यप्रदेश राज्य पंचायत परिषद संबद्ध अखिल भारतीय पंचायत परिषद दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह सेंगर और राष्ट्रीय सचिव महेंद्र सिंह के उपस्थिति में निर्भय सिंह यादव पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, संभागीय अध्यक्ष नरेंद्र सिंह चौहान,जिला अध्यक्ष हेमराज सिंह,चौहान,जबरा चांदनी रितेश जैन,द्वारा कार्यालय का दिनांक 19/12/2024 दिन गुरुवार पता 138 मालवीय नगर पत्रकार भवन के पास भोपाल मध्यप्रदेश का फीता काट उद्घाटन किया गया है।
जिस पर मंत्री ने बधाई दी है। और पंचायत मंत्री ने सरपंचों से विस्तार से चर्चा कर कई मुद्दों के समाधान किए जाने का भरोसा जताया है। जिस में प्रदेश के समस्त जिला अध्यक्ष ,ब्लाक अध्यक्ष और सरपंच शामिल हुए। जहां सरपंचों में उत्साह रहा और मंत्री जी के प्रति समस्त सरपंचों ने आभार व्यक्त किया है। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से सरपंच पदाधिकारी शामिल हुए।
कार्यक्रम में विशेष रुप से सरपंच प्रदेश उपाध्यक्ष बद्रीय प्रसाद बैरागी, मान सिंह लोधी, पूर्व जनपद अध्यक्ष रतलाम रमेश मालवीय, जिला पंचायत सदस्य अजय गोटिया कटनी,महासचिव शरद पाराशर, इंदौर जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह उज्जैन सतीश शर्मा, तिलक सिंह सीधी, नरसिंहपुर ओम प्रकाश पटेल, कटनी राजेंद्र खरे, झाबुआ विकास गामड़ अलावा प्रदेश भर से मध्यप्रदेश राज्य पंचायत परिषद संबद्ध अखिल भारतीय पंचायत परिषद के समस्त प्रदेश के पदाधिकारी गण विशेष रूप से उपस्थित रहे।