गाडरवारानरसिंहपुरमध्य प्रदेशराज्य

विशेष प्रयासों से की 75 प्रतिशत बच्चों ने हासिल की दक्षता

लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक ने प्राचार्य और उनकी टीम को दी शुभकामना संदेश सीएम राइज शासकीय कन्या उमावि डोभी को किया गया दक्ष विद्यालय घोषित

विशेष प्रयासों से की 75 प्रतिशत बच्चों ने हासिल की दक्षता

लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक ने प्राचार्य और उनकी टीम को दी शुभकामना संदेश
सीएम राइज शासकीय कन्या उमावि डोभी को किया गया दक्ष विद्यालय घोषित

नरसिहंपुर। जिले के सीएम राइज शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डोभी ने कक्षा चौथी व 8 वीं के विद्यार्थियों में हिंदी, गणित एवं अंग्रेजी विषय में अपनी मूलभूत दक्षता स्तर तक की समझ नहीं होती थी। प्राचार्यों ने बच्चों में दक्षता बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रयास किये और उन्हें सफलता हासिल हुई।

      विद्यालय के कक्षा चौथी से 8 वीं तक के विद्यार्थियों के दक्षता उन्नयन के लिए विगत वर्ष निरंतर प्रयास किये। संस्था स्तर पर विद्यार्थियों को स्तर अनुरूप अंकुर,तरूण एवं उमंग समूह में विभाजित कर निरंतर अभ्यास कराया गया। सभी शिक्षकों के द्वारा प्रभावी पाठ्योजनानुसार अध्यापन कराया गया। कक्षागत प्रक्रियाओं जैसे प्रभावी हुक, कोल्डकालिंग और रेमेडियल कक्षाओं का नियमित संचालित किया गया। प्रत्येक 25 विद्यार्थियों के समूह के लिए वार्डन शिक्षक नियुक्त कर विद्यार्थियों की प्रगति के संबंध में उनके पालकों को सतत सूचना प्रदान करते हुए उन्हें घर पर विद्यार्थियों की गतिविधियों पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया गया। भयमुक्त वातावरण का निर्माण करने के लिए सभी स्कूल प्रोसेस जैसे मॉर्निंग मीटिंग, व्यवहार टेकर, प्रभावी प्रिंट रिच एवं आकर्षक प्रार्थना सभा के आयोजन के साथ ही प्रत्येक शनिवार थीम गतिविधियां तय कर बालसभा का संचालन किया गया। इसका परिणाम ये रहा कि संस्था के 75 प्रतिशत विद्यार्थियों ने मूलभूत दक्षता प्राप्त कर ली है।

      राज्य शासन द्वारा थर्ड पार्टी को इसका परीक्षण करने के लिए नियुक्त किया गया था। परीक्षण उपरांत विद्यालय को दक्ष विद्यालय घोषित कर दिया है। लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के संचालक श्री डीएस कुशवाहा ने संस्था प्रचार्य श्री अंजेश कुमार पटेल एवं सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए शुभकामना संदेश पत्र प्रेषित किया है। इनकी इस उपलब्धि से संस्था ने जिले का नाम प्रदेश स्तर पर दर्ज कराया है। किसी भी शासकीय विद्यालय के लिए ये बहुत बड़ी उपलब्धि है। इससे जनमानस में सीएम राइज विद्यालयों के प्रति विश्वास जागा है। इनकी इस उपलब्धि पर ग्रामवासियों और बच्चों के अभिभावकों ने संस्था के प्राचार्य एवं सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए स्कूल की सराहना की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!