मध्य प्रदेशराज्य

सोहागपुर को मिली बड़ी सौगात: विधायक विजयपाल सिंह के अथक प्रयासों से, 9.19 करोड़ की लागत से बनेगा 50 बिस्तरों वाला सिविल अस्पताल

विधायक विजयपाल सिंह के अथक प्रयासो से 9करोड़ 19 लाख रूपये की लागत से तीन मंजिला बिल्डिंग के साथ 50 बिस्तर वाला सिविल अस्पताल बनेगा।

संवाददाता:- शेख आरिफ सोहागपुर

सोहागपुर: विधायक विजयपाल सिंह जी के अथक प्रयासों से नगर सोहागपुर में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का उन्नयन सिविल अस्पताल मेेें हुआ है जिसके लिये संपूर्ण नगरवासियों द्वारा विधायक सोहागपुर विजयपाल सिंह जी का आभार व्यक्त किया है। ज्ञातव्य हो कि लोक निर्माण विभाग पीआईयू के माध्यम से इस सिविल अस्पताल की तीन मंजिला बिल्डिंग के साथ 50बिस्तर वेड जिसकी लागत 9करोड़ 19लाख रू. से बनेगी। जिसका कार्य मेसर्स वेलजी रत्ना सोराठिया इन्फ्रा प्राईवेट लिमिटेड कच्छ गुजरात के द्वारा 18माह मेें पूर्ण किया जायेगा। सोहागपुर नगर में सिविल अस्पताल की मांग काफी लंबे समय से जनता कर रही थी जिसको लेकर विधायक श्री सिंह जी द्वारा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं उपमुख्यंत्री  राजेन्द्र शुक्ल से मिलकर इस अस्पताल का उन्नयन कराया है। अभी तक सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र होने से बेड की कमी होती थी जिसके कारण मरीजो को असुविधा होती थी और वेड फुल होने के कारण मरीजो को मजबूरीवश रिफर करना पड़ता था परन्तु अब 50बिस्तरीय होने से अब यह समस्या नहीं होगी और अत्याधुनिक मशीनों को भी इस अस्पताल में लगाया जायेगा। विधायक श्री सिंह ने यह भी बताया है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में कई महत्तवपूर्ण बडे विकास कार्य हुये है जिनका लाभ सीधा आम जनता को मिला है आगे भी सोहागपुर विधानसभा को मॉडल के रूप मेें विकसित किया जायेगा विकास के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जायेगी और नगर के विकास कार्य भी किये जायेगें। आने वाले समय में माखननगर में भी जो अस्पताल संचालित हो रहा है उसका भी उन्नयन सिविल अस्तपाल में कराया जायेगा। विधायक श्री सिंह ने यह भी कहा कि केवल विकास ही नहीं लोगों के कल्याण के लिए भी अनेक योजनाएँ चलाई जा रही हैं। निःशुल्क राशन, निःशुल्क इलाज, लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना, मातृ वंदना, गाँव की बेटी, गरीबों के प्रतिभावान बच्चों के लिए पढ़ाई की व्यवस्था, किसान सम्मान निधि जैसी अनेकों योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। विधायक श्री सिंह ने यह भी कहा कि योजनाओं से किस तरह लोगों का जीवन अच्छा होता है, इसका उदाहरण है उज्जवला योजना। किसी भी परिवार में माँ जब लकड़ी या कोयले को जलाकर खाना पकाती है, तब वह अपने शरीर के लिए हानिकारक धुएं के दुष्प्रभाव से मुक्त नहीं रहती। आज देश में गरीब परिवार की करोड़ों बहनों को मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन मिला है। रियायती दर पर सिलेंडर भी मिल रहा है। मैने आमजन से क्षेत्र के विकास का वादा किया था, अब वह पूरा हो रहा है।

विधायक विजयपाल सिंह सोहागपुर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!