क्राइममध्य प्रदेशराज्यरायसेन

स्कूल के प्राचार्य ने कक्षा 9वीं की छात्रा के साथ की छेड़खानी! गुस्साए ग्रामवासियों ने मुंह काला करके पूरे गांव में घुमाया

रायसेन के पास एक गांव  चारगांव के हाईस्कूल में एक प्राचार्य ने छात्रा के साथ छेड़खानी की, छात्रा कक्षा 9वीं में पढ़ती है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने प्राचार्य का मुंह काला कर पूरे गांव में घुमाया। पुलिस ने प्राचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

स्कूल के प्राचार्य ने कक्षा 9वीं की छात्रा के साथ की छेड़खानी! गुस्साए ग्रामवासियों ने मुंह काला करके पूरे गांव में घुमाया

रायसेन: चारगांव के हाईस्कूल में पढ़ने वाली कक्षा 9वीं की एक छात्रा के साथ स्कूल के ही प्रिंसिपल द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद घबराई छात्रा बेहोश हो गई थी, जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। छात्रा ने बरेली थाने में आरोपित प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

प्राचार्य का मुंह काला कर पूरे गांव में घुमाया

चारगांव में हाईस्कूल के प्राचार्य रामसेवक द्विवेदी ने कक्षा 9वीं की छात्रा के साथ छेड़खानी कर दी, जिससे घबराकर छात्रा बेहोश हो गई थी। जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। मामले की जानकारी लगते ही गुस्साए ग्रामीणों ने प्राचार्य का मुंह काला कर पूरे गांव में घुमाया।पुलिस प्रिंसिपल को थाने ले गई है।

प्राचार्य के खिलाफ पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज

थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी ने बताया कि छात्रा के साथ सोमवार को स्कूल में दोपहर स्कूल के प्राचार्य रामसेवक द्विवेदी ने छेड़छाड़ की। छात्रा ने इसकी जानकारी अपनी सहेलियों को दी। जैसे ही ये बात ग्रामीणों को पता चली। उन्होंने विरोध करते हुए प्राचार्य का मुंह काला कर गांव में घुमाया। पीड़िता अपने माता-पिता के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। प्राचार्य के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!