श्री सार्वजनिक पुस्तकालय न्यास की बजट बैठक संपन्न, कई अहम निर्णय लिए गए

गाडरवारा। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त श्री सार्वजनिक पुस्तकालय न्यास की बजट बैठक विगत दिवस अध्यक्ष अनिल गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 2024-25 के व्यय और 2025-26 के अनुमानित आय-व्यय सहित भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में कोषाध्यक्ष आलोक अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत बजट को सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस दौरान कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए, जिनमें ग्रंथपाल का वेतन वृद्धि, न्यास भवन के किराए के अनुबंध को अंतिम रूप देना और साहित्यिक गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु विशेष प्रभार सौंपना शामिल है। इस क्रम में कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश साहू को प्रभारी नियुक्त किया गया, जबकि महेश नेमा और नगेंद्र त्रिपाठी सहायक की भूमिका निभाएंगे।
बैठक का संचालन न्यास के सचिव एडवोकेट बसंत तपा ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ संरक्षक डॉ. उमाशंकर दुबे, सह सचिव शरद अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य आयुष कठल, ग्रंथपाल नेतराम कहार सहित अन्य कई सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में पुस्तकालय के सुचारू संचालन और विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।