सामाजिक न्याय विभाग में पर्याप्त संख्या में दिव्यांगजनों के लिए उपकरण उपलब्ध
दिव्यांगजन पात्रतानुसार सहायक उपकरण प्राप्त कर सकते है

रिपोर्टर शेख आरिफ कुरैशी नर्मदापुरम
सामाजिक न्याय विभाग में पर्याप्त संख्या में दिव्यांगजनों के लिए उपकरण उपलब्ध
दिव्यांगजन पात्रतानुसार सहायक उपकरण प्राप्त कर सकते है
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की उप संचालक एवं डिप्टी कलेक्टर डॉ बबीता राठौर ने बताया कि एडिप योजनांतर्गत एलिम्को जबलपुर से दिव्यांग साथियों को वर्ष 2022-23 में परीक्षण उपरांत वर्ष 2023-24 में सहायक उपकरण, “वितरण शिविरों” के माध्यम से सहायक उपकरण उपलब्ध कराये गये थे, वितरण पश्चात भी विभाग में सहायक उपकरण जैसे ट्रायसिकल, व्हीलचेयर, बैसाखी, छड़ी (अस्थिबाधित) उपलब्ध है। उन्होने सभी दिव्यांगजनों से अनुरोध किया है कि वे अपनी आवश्यकतानुसार उपलब्ध सामग्री में से पात्रतानुसार सहायक उपकरण प्राप्त कर सकते है। उपकरण प्राप्त करने हेतु पिपरिया, बनखेडी, सोहागपुर के दिव्यांगजन श्री सतीश गोतम 7389039936 एवं श्री विजय कुमार आदिवासी 9617523679 समग्र सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी जनपद पंचायत बनखेड़ी/पिपरिया से प्राप्त कर सकते है एवं अन्य ब्लॉक के दिव्यांगजन श्री आर. के. पगारे सीनियर पी.एण्ड.ओ. 6260282392 जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र डीडीआरसी नर्मदापुरम से संपर्क कर उपकरण प्राप्त कर सकते है।