गाडरवारामध्य प्रदेशराज्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा का सदस्यता अभियान 2 सितंबर से प्रारंभ होगा

2047 तक विकसित भारत की संकल्पना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा का सदस्यता अभियान 2 सितंबर से प्रारंभ होगा

2047 तक विकसित भारत की संकल्पना

गाडरवारा । स्थानीय जमाड़ा रोड स्थित श्री पेलेस में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मध्यप्रदेश सरकार के परिवहन व शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी से अधिक से अधिक लोगो को जोड़ने व केंद्र राज्य सरकार की महत्पूर्ण योजनाओं के प्रचार प्रसार करने का दायित्व हम सभी का है

भाजपा का सदस्यता अभियान 2 सितंबर से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शाम 5 बजे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को प्रथम सदस्य बनाकर इस अभियान की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा का सदस्यता अभियान 2 सितंबर से प्रारंभ होगा, जन जन से अपील करते हुऐ मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा की 2047 तक विकसित भारत की संकल्पना को पूर्ण करने भाजपा के विशाल परिवार के सदस्य बनिए और राष्ट्र के नव निर्माण के संकल्पों की सिद्धि में योगदान दीजिए। इस अवसर पर पूर्व विधायक नरेश पाठक ,श्रीमती साधना स्थापक , प्रदेश कार्य समिति सदस्य मिनेंद्र डागा ,जिला महामंत्री राजीव सिंह ठाकुर व डॉ. हरगोविंद पटेल , नगर पालिका अध्यक्ष शिवाकांत मिश्रा , भाजपा नेता अनूप जैन ,ठाकुर भूपेंद्र सिंह , राजेश जैन , घनश्याम सिंह राजपूत, भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मोर्चा के अध्यक्ष ,मंडल अध्यक्ष , महामंत्री ,जिला पंचायत सदस्य ,व नगर पालिका के पार्षदगण, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। भाजपा के सदस्यता अभियान में कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखाई दिया ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!