क्राइममध्य प्रदेशराज्य

मुलताई पुलिस द्वारा नकली डी.ई.एफ. युरिया लिक्विड बनाकर बेचने वाले अवैध फैक्ट्री संचालक को किया गिरफ्तार

मुलताई पुलिस द्वारा नकली डी.ई.एफ. युरिया लिक्विड बनाकर बेचने वाले अवैध फैक्ट्री संचालक को किया गिरफ्तार

रिपोर्टर शैलेंद्र गुप्ता शाहपुर

बैतूल पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक राजेश सातनकर व उनकी टीम ने नकली डी.ई.एफ. युरिया लिक्विड बनाकर बेचने वाले एक अवैध फैक्ट्री संचालक को गिरफ्तार किया।

घटना का विवरण

13 जनवरी 2025 को मुंबई निवासी अजय कुमार (35 वर्ष), जो गल्फ आयल व टाटा मोटर्स कंपनियों के जांच अधिकारी हैं, ने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में गल्फ एड ब्ल्यू नाम से नकली डी.ई.एफ. युरिया लिक्विड की बिक्री की जा रही है, जिससे वाहनों के इंजनों को नुकसान हो रहा है। जांच के दौरान यह जानकारी मिली कि यह कार्य मुलताई के एजाज उर्फ बाबू खान द्वारा संचालित किया जा रहा है।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर मुलताई के पास ग्राम परमंडल में एक खेत में बने मकान पर छापा मारा। मकान में ताला लगा हुआ था, जिसे आरोपी एजाज उर्फ बाबू खान की उपस्थिति में खुलवाया गया। वहां अवैध फैक्ट्री में नकली डी.ई.एफ. युरिया लिक्विड तैयार करने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे उपकरण और सामग्री जब्त की गई।

जप्त सामग्री का विवरण

1. फैक्ट्री से जब्त सामग्री

उपकरण: मिक्सर मशीन, आरओ प्लांट, डी.एम. प्लांट

ब्रांडेड कंपनियों की खाली बाल्टियां और ढक्कन

प्रधानमंत्री भारतीय जन उर्वरक परियोजना की यूरिया खाद

विभिन्न कैमिकल्स व एसिड

कुल जप्त सामग्री की कीमत: ₹3,00,000/-

2. दुकान से जब्त सामग्री

नवाज मोटर्स, मुलताई से 700 लीटर युरिया लिक्विड व 20 लीटर की बाल्टियां

कुल कीमत: ₹32,000/-

3. अन्य जब्ती:

मालेगांव रोड, मुलताई से 130 बाल्टियां (कीमत: ₹1,10,500/-)

आरोपी का अपराध

एजाज उर्फ बाबू खान बिना वैध लाइसेंस के नकली डी.ई.एफ. युरिया लिक्विड बनाकर उसे विभिन्न कंपनियों के नाम से बेच रहा था। आरोपी पर धारा 318(4) बी.एन.एस., 3/7 ई.सी. एक्ट व 63 कॉपीराइट एक्ट 1957 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक श्री राजेश सातनकर, उपनिरीक्षक छत्रपाल धुर्वे, सहायक उपनिरीक्षक एम.एल. गुप्ता, प्र.आर. सुशील धुर्वे, गजराज, विशाल, कमलेश भलावी, व चालक सेवाराम की विशेष भूमिका रही।

आगामी कार्रवाई

मुलताई थाना क्षेत्र व आसपास के इलाकों में नकली डी.ई.एफ. युरिया लिक्विड बेचने वालों की पहचान कर जांच की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!