MP:भाजपा नेत्री से दुष्कर्म का आरोपी सरपंच गिरफ्तार,पीड़िता ने आरोपी को मारे थप्पड़, पार्टी ने 6 साल के लिए किया निष्कासित
भाजपा नेत्री से दुष्कर्म का आरोपी सरपंच गिरफ्तार,पीड़िता ने आरोपी को मारे थप्पड़, पार्टी ने 6 साल के लिए किया निष्कासित
इंदौर: मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भाजपा नेत्री से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया। इस दौरान पीड़िता ने आरोप को पकड़कर थप्पड़ जड़ दिए। बता दें कि, बीजेपी ने सरपंच को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
पीड़िता बोली- क्यों मेरी जिंदगी खराब की
जब पुलिस आरोपी को कोर्ट में लेकर पहुंची। तो पीड़िता भी वहां पहुंच गई। यहां उसे लेकर पहुंचने पर महिला ने आपत्ति जताई और कार के सामने ही खड़ी हो गई। जब पुलिस आरोपी को कोर्ट की ओर जाने लगी तो पीड़िता भी वहां पहुंच गई और आरोपी को थप्पड़ जड़ दिए। जिसके बाद पुलिस दौड़ाकर आरोपी को कोर्ट में ले गई। इस दौरान महिला ने आरोपी से कहा कि मेरी जिंदगी क्यों खराब की।
बीते दिनों बीजेपी नेत्री की ओर से सिमरोल थाने में सरपंच पति लेखराज डाबी के खिलाफ रेप का मामला दर्जस कराया था। जिसमें पीड़िता का आरोप था कि सरपंच पति ने उसे शादी का झांसा देकर एक साल का लिव-इन-रिलेशनशिप का एग्रीमेंट बनवाया और ढाई साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया। प्रेग्नेंट होने पर आरोपी ने महिला का एबॉर्शन करा दिया।
भाजपा ने सरपंच पति को 6 साल के लिए किया निष्कासित
इस घटना की जानकारी लगते ही भारतीय जनता पार्टी ने सरपंच पति लेखराज डाबी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। लेटर में साफतौर पर स्पष्ट किया गया है कि आपके द्वारा किए कृत्य से पार्टी की छवि धूमिल हुई है। इस मामले में पहले भी आपको कारण बताओ नोटिस जारी किया था। जिसका जवाब संतोषजनक नहीं होने के कारण आपके खिलाफ अनुशासनहीनता की कार्रवाई करते हुए जिला संगठन के निर्देश पर भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है।
क्या है मामला?
दरअसल पिछले दिनों भाजपा महिला नेत्री ने सरपंच पति लेखराज डाबी पर रेप का गंभीर आरोप लगाया था। पीड़िता का आरोप था कि डाबी ने न सिर्फ उसके साथ दुष्कर्म किया, बल्कि अन्य महिलाओं के साथ भी अवैध संबंध बनाए। यही नहीं, उसका अबॉर्शन भी करवाया। आरोपी पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक उषा ठाकुर का समर्थक बताया जा रहा है।