मध्य प्रदेशराज्य

महाशिवरात्रि का तीन दिवसीय कार्यक्रम महाकाल मित्र मंडल झकनावदा के तत्वाधान में नगर भोज के साथ संपन्न हुआ

सभी शिव भक्तों ने तन मन धन से इस कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया

झाबुआ रिपोर्टर- जनता एक्सप्रेस से रमेश कुमार सोलंकी

पेटलावद/ झकनावदा: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर महाकाल मित्र मंडल के सदस्यो द्वारा मधु कन्या नदी के तट पर स्थित बाबा भोलेनाथ का हल्दी एवं मेहंदी के रंग के साथ आकर्षक श्रृंगार किया गया। मंदिर को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया।

हल्दी और मेहंदी की रस्म शिव भक्तों द्वारा निभाई गई

कार्यक्रम के पहले दिन 25 फरवरी 2025 को बाबा को हल्दी मेहंदी लगाने की रस्म निभाई गई। कार्यक्रम में पति-पत्नीयो ने जोड़े से एवं युवक- यूतियों , बच्चों ने बाबा को प्रेम से हल्दी मेहंदी लगाई। साथ ही महिलाओं एवं युवक -युवतियों ने गरबा रास भी किया। शिव भक्तों ने पोहे और चाय का ग्रामीणों को स्वल्पाहार करवाया।

बाबा की बारात‌ ढोल डीजे के साथ निकाली गई

दूसरे दिन 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि बड़े धूमधाम से मनाई गई। बाबा को हल्दी और मेहंदी के रंग से आकर्षक श्रृंगार करके पालकी में में बिठाकर डीजे और ढोल पर एक ही (पीले रंग की) वेशभूषा में नाचते गाते बाबा की बारात निकाल कर नगर भ्रमण करवाया। गया। साथ ही छत्रपति वीर संभाजी महाराज की झांकी को ट्रैक्टर ट्राली में नगर भ्रमण करवाया गया।नगर में भोले बाबा का भक्तों ने जगह-जगह पुष्प माला और नारियल -अगरबत्ती लगाकर स्वागत किया।

सार्वजनिक नगर भोज का हुआ आयोजन

महाकाल मित्र मंडल झकनावदा के तत्वाधान में अंतिम दिन 28 फरवरी 2025 को सार्वजनिक नगर भोज का कार्यक्रम शाम 6 बजे से देर रात 10 बजे तक आयोजित किया गया। जिसमें सर्व समाज ने आपसी उच्च नीच का भेदभाव मिटाते हुए एक ही पंगत में बैठकर बाबा की महाप्रसादी का आनंद लिया। शिवा भक्तों ने भी नगर भोज में अपने तन मन धन से सहयोग प्रदान किया।

मित्र मंडल के सदस्य चौदस, पूर्णिमा, अमावस्या को कुत्ते और गायों को खिलाते हैं बाटिया

महाकाल मित्र मंडल के सदस्य चौदस, पूर्णिमा और अमावस्या को गांव में घूम-घूम कर कुत्ते और गायों को खिलाते हैं बाटिया, गांव में कभी भी कोई बड़े धार्मिक आयोजन होते हैं, तो अपने तन मन धन से सहयोग करते हैं, और पूरी ईमानदारी, कर्तव्य निष्ठा से उसे आयोजन को सफल बनाते हैं। मंडल के सदस्य नारायण प्रजापत (बा) मंदिर के पुजारी देवगिरी गोस्वामी, कुणाल कासवा, बादल प्रजापत, भोला पंवार, अजय अगास, सुनील शिंदे, रवि भाटी, चंद्रशेखर राठौर, बाबू माली, रोहित माली, मयंक माली, धर्मेंद्र माली, जगपाल सिंह राठौर, कुलदीप आचार्य, जितेंद्र बैरागी,सुनील मुलेवा, विकास राठौड़, राहुल प्रजापत, देवेंद्र प्रजापत, गोविंद राठौड़, अर्जुन राठौड़, पंकज राठौड़, नारायण प्रजापत, यतेंद्र राजपूत, सुबोध कोठारी, एवं मंडल के अन्य सदस्यों का कार्यक्रम को सफल बनाने में अभूतपूर्व सहयोग रहा। गौर तलब है कि। विगत 3 सालों से मंडल के सदस्य द्वारा नगर भोज का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पुलिस प्रशासन, मीडिया बंधुओं का भी सहयोग रहा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!