देशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मात्र 23 दिनों में एक करोड़ के पार ! मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान

मिस्ड कॉल के माध्यम से रिकॉर्ड सदस्य बनाए हैं

मात्र 23 दिनों में एक करोड़ के पार ! मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में

मिस्ड कॉल के माध्यम से रिकॉर्ड सदस्य बनाए हैं

मप्र में भाजपा ने इस वर्ष डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है। भाजपा के पहले चरण में ही सदस्यता का आंकड़ा एक करोड़ के पार हो गया है। भाजपा के सदस्यता अभियान का पहला चरण 25 सितंबर को पूरा हुआ। मप्र में भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत 3 सितंबर से हुई थी। 24 करोड़ की जनसंख्या वाले उत्तर प्रदेश के बाद मप्र ही एकमात्र राज्य है, जिसने मिस्ड कॉल के माध्यम से रिकॉर्ड सदस्य बनाए हैं। इस तरह अभियान के पहले चरण के 23 दिनों में पार्टी ने मिस्ड कॉल के माध्यम से एक करोड़ 14 हजार 429 सदस्य बनाए हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का कहना है की इस बार प्रदेश में पार्टी लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाने का रिकॉर्ड बनाएगी।
गौरतलब है कि 25 सितंबर को महासदस्यता अभियान के दिन भाजपा ने 15 लाख सदस्य बनाए। इस दिन भाजपा के दिग्गजों ने सदस्यता को लेकर पूरी ताकत झोंक दी। मुख्यमंत्री, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष ने गली-गली घूमकर सदस्य बनाए। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने नरेला के  महामाई  मंडल, सेमरा के बूथ क्रमांक 138 व 134 में लोगों को सदस्यता दिलाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी गरीब आदमी के घर में सुख का सवेरा लाने का कार्य कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने गांधी नगर मंडल के वार्ड क्रमांक-2 बूथ क्र. 53 में लोगों को सदस्यता दिलाई। प्रदेश प्रभारी डा. महेंद्र सिंह ने उत्तर विधानसभा के गुरुनानक मंडल के बूथ क्रमांक-46, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के पंचशील मंडल के बूथ क्रमांक 196 और संगठन महामंत्री हितानंद ने बैतूल में सदस्यता दिलाई। इसके लिए पार्टी ने प्रदेश के सभी 64,871 बूथों पर पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं को सदस्य बनाने के लिए तैनात किया था।


मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने लोगों को दिलाई सदस्यता
प्रदेश के सभी 64,871 बूथों पर पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इससे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर लालघाटी चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नरेला के महामाई मंडल, सेमरा के बूथ क्रमांक 138 व 134 में लोगों को सदस्यता दिलाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब आदमी के घर में सुख का सवेरा लाने का कार्य कर रहे हैं। भाजपा जो कहती है, करके दिखाती है। विकसित भारत बनाने के लिए आप सभी भाजपा का सदस्य बनें। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने गांधी नगर मंडल के वार्ड क्रमांक-2 बूथ क्र. 53 में लोगों को सदस्यता दिलाते हुए कहा कि संगठन पर्व में रिकॉर्ड बनाकर भाजपा कार्यकर्ता पं. दीनदयाल उपाध्याय को सच्ची श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
विकसित भारत बनाने भाजपा के सदस्य बनें
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर बुधवार को मध्य प्रदेश में भाजपा ने अधिकतम सदस्यता दिवस मनाया और पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर नए सदस्यों को जोड़ा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, सह प्रभारी  सतीश उपाध्याय और संगठन महामंत्री हितानंद सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश भर में बूथों पर जाकर लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नरेला के बूथों पर जाकर लोगों से मुलाकात की और सदस्यता दिलाई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी गरीबों के जीवन में खुशहाली ला रहे हैं। भाजपा जो कहती है, वह करके दिखाती है। विकसित भारत बनाने के लिए आप सभी भाजपा का सदस्य बनें। उन्होंने कहा कि आज मध्य प्रदेश में नए सदस्य बनाने का रिकॉर्ड बनाकर पं. दीनदयाल जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा रही है। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी ने देश की जड़ों से जुडक़र मानवता का कैसे भला किया जा सकता है यह सिखाया। आज दुनिया में करीब 1500 राजनीतिक दल है, लेकिन मन, बुद्धि, आत्मा से मानवता का भला करने का दर्शन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने दिया। उसका मानना था कि देश की जड़ों से जुडक़र हम कार्य करेंगे तो अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर हम उसका भला कर सकता हैं।


दीनदयाल उपाध्याय का सपना साकार हो रहा हैं
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हर वर्ग के लोगों का जीवन स्तर बदल रहा है। भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने उत्तर विधानसभा के गुरूनानक मंडल के बूथ क्रमांक-46 पर लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाते हुए कहा कि पं. दीनदयाल ने अंत्योदय का विचार दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गरीब कल्याण का कार्य कर रहे हैं। प्रदेश सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के पंचशील मंडल के बूथ क्रमांक 196 पर लोगों को सदस्यता दिलाते हुए कहा कि मध्यप्रदेश की जनता भाजपा के साथ है। सदस्यता में मध्यप्रदेश रिकॉर्ड बना रहा है। पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने बैतूल जिले की घोड़ाडोंगरी विधानसभा के शाहपुर मण्डल के बूथ क्र.-152 ग्राम पाठई में स्थानीय नागरिकों को भाजपा की सदस्यता दिलाते हुए कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने जो कल्पनाएं देखी थीं वह साकार हो रही हैं। प्रदेश नेतृत्व ने भाजपा परिवार में शामिल हुए लोगों को स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!