गाडरवारामध्य प्रदेशराज्य
मानसिक दिव्यांग राष्ट्रीय बोच्ची बॉल खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मानसिक दिव्यांग राष्ट्रीय बोच्ची बॉल खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

कमलेश रजक गाडरवारा
मानसिक दिव्यांग राष्ट्रीय बोच्ची बॉल खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
स्पेशल ओलंपिक्स भारत द्वारा दिनांक 01 से 05 सितबर 2024 को राष्ट्रीय स्तर बोची खेल प्रतियोगिता का आयोजन अटल बिहारी बाजपाई दिव्यांगजन खेल परिसर ग्वालियर मध्यप्रदेश में आयोजित किया गया।
चैंपियनशिप में भारतवर्ष से लगभग राज्य- 21, कुल खिलाड़ी- 80 (पुरुष खिलाड़ी- 40, महिला खिलाड़ी- 40), कोचेस- 41 ने भाग लिया।
उक्त चैंपियनशिप में एस ओ भारत मध्यप्रदेश के महिला खिलाड़ी दल कु रागिनी पासी, कु पूर्णिमा मदान ने बोची महिला डबल्स में स्वर्ण पदक, पुरुष बोची खिलाड़ी दल ने पुरुष डबल्स में स्वर्ण पदक, मिक्स टीम में रजत पदक श्रीमति नितिशा चौरसीय महिला बोची कोच एवं श्री वसीम खान पुरुष बोची कोच के मार्गदर्शन तथा निर्देशन पदक प्राप्त कर प्रदेश को गौरांवित किया।
चैंपियनशिप के समापन समारोह कार्यक्रम में श्री हरप्रीत सिंह डायरेक्टर स्पोर्ट्स, एस ओ भारत नई दिल्ली, श्रीमति दुर्गेश कुंवर सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत ग्वालियर, देवेन्द्र प्रताप सिंह सह. उपाध्यक्ष, हॉकी इंडिया, इंजीनियर देवऋषि मिश्रा, फाउंडर ऑफ एजुकेशन इंस्टीट्यूट ग्वालियर, एम, एम खुर्रम कोच एस ओ भारत नई दिल्ली, डॉ मानवेंद्र सिंह कुशवाह डायरेक्टर हेल्थ एस ओ भारत, प्रभारी संभाग ग्वालियर, बोची खेल शिविर प्रभारी, डॉ श्रीमति प्रियंका राठौड़ प्रभारी, जिला ग्वालियर।
एस ओ भारत मध्यप्रदेश की बोची महिला एवं पुरुष दल को दीपांकर बैनर्जी क्षेत्रीय निर्देशक एस ओ भारत मध्यप्रदेश, ऐहितशाम उद्दीन खेल निर्देशक एस ओ भारत मध्यप्रदेश, राजेंद्र बारस्कर सहा. खेल निर्देशक एस ओ भारत मध्यप्रदेश कमलेश रजक मिडिया प्रभारी एस ओ भारत मध्यप्रदेश, की इशिका दीक्षित कोच ग्वालियर ने ढेर सारी शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया।
WhatsApp Group
Join Now