गाडरवारामध्य प्रदेशराज्य

कुशवाहा समाज ने मनाई मां सावित्रीबाई फुले जयंती

कुशवाहा समाज ने मनाई मां सावित्रीबाई फुले जयंती

गाडरवारा l नगर के हृदय स्थल झंडा चौक पर कुशवाहा समाज द्वारा देश की प्रथम महिला शिक्षिका एंव महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाने और पिछड़ों दलितों को समानता का अधिकार दिलाने वाली मां सावित्री बाई फुले की जंयती धूमधाम से मनाई गई l उपस्थित अतिथियों एवं सामाजिक बंधुओ ने मां सावित्रीबाई फुले के तेल चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनका स्मरण किया । जयंती के अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत की प्रथम महिला शिक्षिका एवं महान समाज सुधारक, श्रद्धेय माता सावित्रीबाई फुले जी की जयंती पर उनके चरणों में नमन करते है।

शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार हैं,जिसका उपयोग आप पूरे समुदाय को बदलने के लिए कर सकते हैं। मां सावित्रीबाई फुले ने शिक्षा और महिला उत्थान के लिए जो अभूतपूर्व कार्य किए हैं, वे सदैव समाज के नवनिर्माण के लिए हम सबका मार्गदर्शन करते रहेंगे। हमे शिक्षा के महत्व को समझना होगा,शिक्षा स्वर्ग का द्वार खोलती है, खुद को जानने का अवसर देती है, शिक्षा हर महिला की मुक्ति की कुंजी है । इस अवसर पर कुशवाहा समाज के वरिष्ठ समाजसेवी लखन लाल पटवारी, नेतराम कुशवाहा, प्रभात कुमार पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जिनेश जैन, विश्व हिंदू परिषद के राव उदय प्रताप सिंह , कुमार भदौरिया, विश्राम कुशवाहा, नेमीचंद कुशवाहा, मोहन हिनखिरिया, इंद्रजीत कुशवाहा, जगदीश कुशवाहा, बाबूलाल जाटव, राजेश कुशवाहा, संजय कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा, गब्बर कुशवाहा,मनोज पटेल, रोहित कुशवाहा, हनुमंत कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, खेमचंद कुशवाहा, रामबाबू कुशवाहा,भगवत कुशवाहा,बी एस परिहार, प्रकाश कुशवाहा, नवीन कुशवाहा, सुरेन्द्र कुशवाहा,छोटू इटोरिया,राजू करसोनिया सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। जयंती के अवसर पर झंडा चौक मां सावित्रीबाई फुले अमर रहे के नारो से गूंज उठा । कार्यक्रम का संचालन एवं आभार हरिशंकर कुशवाहा द्वारा किया गया। ‌

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!