नरसिंहपुरमध्य प्रदेशराज्य

कृष्ण जन्माष्टमी पर जिले में हुए विभिन्न कार्यक्रम

यादव समाज द्वारा भगवान श्री कृष्ण की निकाली भव्य शोभायात्रा

कृष्ण जन्माष्टमी पर जिले में हुए विभिन्न कार्यक्रम

यादव समाज द्वारा भगवान श्री कृष्ण की निकाली भव्य शोभायात्रा

नरसिहंपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आव्हान पर प्रदेश सहित जिले में श्री कृष्ण जन्मा‍ष्टमी पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिले के स्कूलों और विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किये गये।

      इसी क्रम में पूर्व राज्यमंत्री श्री जालम सिंह पटेल की मौजूदगी में यादव समाज द्वारा भगवान श्री कृष्ण जी की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा श्री राधा कृष्ण मंदिर सदर कालोनी से नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए ढोल, नगाड़ों, गाजे- बाजे के साथ निकाली गई। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री श्री पटेल ने भव्य शोभायात्रा में चलित परंपरागत वेशभूषा में सांस्कृतिक नृत्य कर रहे कलाकारों व आयोजन समिति का स्वागत किया। रथ में विराजे भगवान श्री कृष्ण जी का पूजन- अर्चन कर रथ को पूर्ण श्रद्धा से आगे बढ़ाने मे सहभागी बने।

नगर पालिका नरसिंहपुर में हुआ बांसुरी वादकों का सम्मान

      श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद नरसिंहपुर में बांसुरी वादक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बांसुरी वादको द्वारा बांसुरी वादन की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्री नीरज दुबे ने बांसुरी वादकों का सम्मान किया। उन्होंने श्री दीपक राघव, श्री सुधीर दुबे, सुश्री राधिका तिवारी, श्री राजाराम मलाह, श्री आदित्य तिवारी, श्री निहाल कश्यप, श्री रामकुमार नामदेव व फोटोग्राफर श्री राजेश दुबे का नगरपालिका के नवाचार कार्यक्रम अंतर्गत मंच से सम्मानित किया। सभी अतिथियों द्वारा नई पहल पुरातन वाद्य शैली का नवाचार आयोजन की प्रशंसा की गई।

      इस अवसर पर डॉ. अनंत दुबे, श्री विक्रांत पटेल, श्रीमती निशा सोनी, अन्य पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, नगर पालिका नरसिंहपुर के अधिकारी- कर्मचारी और गणमान्य नागरिक मौजूद थे। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री दुबे ने भविष्य में एक बड़े आयोजन करने की बात कही। उन्होंने सभी का आभार प्रदर्शन किया। मंच संचालन कार्यालय अधीक्षक श्री रामकुमार नामदेव ने किया।

जिले की शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर हुए आनंदपूर्ण व भक्तिमय कार्यक्रम

      श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर जिले की शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में पहली बार भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा एवं मित्रता के प्रसंग तथा जीवन दर्शन पर आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। इन विद्यालयों में व्याख्यान, गौरवशाली इतिहास के प्रसंगों, कथानकों, आख्यानों से सभी वर्गों को अवगत कराने के लिए संगोष्ठी, भारतीय विशिष्ट परंपराओं, योग आदि पर व्याख्यान एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यकम आयोजित किये गए।

      शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर में श्री कृष्ण जी का पूजन- अर्चन के बाद छात्र- छात्राओं द्वारा कृष्ण आधारित झांकी, भजन व नृत्य प्रस्तुत किये। अध्यात्म विज्ञान शाला नरसिंहपुर के संचालक श्री दामोदर दास गोस्वामी ने भागवत गीता में समाहित श्री कृष्ण जी द्वारा विश्व रूप दर्शन पर दिया गया संदेश को बताया। इस दौरान पंच भूत का विस्तार से वर्णन किया। गीताज्ञान पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इसमें तत्काल सही उत्तर देने पर पर पुरस्कृत किया गया। प्राचार्य श्री जीएस पटैल ने भी अपने विचार व्यक्त किये। शासकीय पीएम श्री एमएलबी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने गीत- संगीत के माध्यम से श्री कृष्ण व श्री राधे जी के भजन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। शाला परिवार द्वारा संगीतमय भक्ति भजन की सामूहिक प्रस्तुति देकर हर्षोल्लास पूर्वक श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया।

      इसी तरह सीएम राइज एसडीएम विद्यालय नरसिंहपुर में बालगोकुलम का आयोजन किया गया। सीएम राइज विद्यालय सांईखेड़ा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निवारी, शासकीय प्राथमिक शाला जरजोला में छात्र- छात्राओं द्वारा मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। शासकीय हाई स्कूल सहावन व कन्या शाला करेली बस्ती में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुर्सीपार में विद्यार्थियों ने राधा- कृष्ण पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुत दी। इसी तरह जिले की सभी विद्यालयों में श्रद्धा पूर्वक व धूमधाम से श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!