जिला कांग्रेस ने मनाई पू.प्र.इंदिरा गांधी की जयंती
जिला कांग्रेस ने मनाई पू.प्र.इंदिरा गांधी की जयंती

रिपोर्टर अवधेश चौकसे
जिला कांग्रेस ने मनाई पू.प्र.इंदिरा गांधी की जयंती
नरसिंहपुर, जिला कांग्रेस कार्यालय एवं इंदिरा गांधी स्मारक पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियो ने 19 नवंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती मनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश के विकास में जो योगदान दिया है उसे हम सब कभी भुला नही पायेंगे।
वरिष्ठ नेता मनोहर साहू ने कहा कि इंदिरा गांधी के नेतृत्व में विश्व का नक्शा बदला और पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बंगलादेश का निर्माण कराया। डॉ संजीव चांदोरकर ने कहा कि इंदिरा जी ने हमेशा हर वर्ग के लिए कार्य किया। यही कारण है कि देश का गरीब वर्ग उनको हमेशा याद रखता है। वरिष्ठ नेता नीलू राय ने कहा कि उन्होंने बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया और महिलाओं को मुख्य धारा से जोड़ा। आभार प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमित राय गोलू ने किया।
इस अवसर पर भगवंत सिंह जाट, नीलू राय, वीरेंद्र पाठक, मदन महाराज , संतोष शुक्ला, अनिल राय , अस्सु नेमा,बुद्धि प्रकाश विश्वकर्मा , आशीष राजवैध, आनंद चौरसिया, राजेश तिवारी, सुनील पाली, राजा सिलावट, काजल सोनेलाल, पूर्व मिक्की राय, देवेंद्र प्रजापति, प्रभात तिवारी, विवेक पटेल,संजय राजपूत यासीन मनचला, एडवोकेट याकूब खान, एडवोकेट साज मोहम्मद, राजकुमार ठाकुर, राजू बैरागी, कमलेश प्रजापति, अरविंद चौबे, सुरेश ठाकुर, गौरव ताम्रकार, गब्बर नोरिया, राजू झरिया, बबलू खान, प्रतीक त्रिवेदी, राजू महाराज, दीपक दुबे, अरविंद कहार, सोहन रैकवार, राजीव मसीह, हरीश पांडे के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे।