गाडरवारामध्य प्रदेशराज्य

गाडरवारा में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब अंबेडकर जयंती, कैबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप सिंह रहे मुख्य अतिथि

गाडरवारा। संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आज नगर में भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों, विचारों एवं देश के लिए दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए जनसमुदाय को संबोधित किया।

संविधान और समता के प्रतीक को किया नमन

अपने संबोधन में मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि बाबा साहेब ने न केवल भारत को एक मजबूत संविधान दिया, बल्कि सामाजिक समानता, शिक्षा और मानव अधिकारों की दिशा में भी अभूतपूर्व कार्य किए। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाज को नई दिशा देने का कार्य करते हैं।

सम्मानजनक उपस्थिति

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रामसनेही पाठक, पूर्व विधायक श्री नरेश पाठक, श्रीमती साधना स्थापक, नगरपालिका अध्यक्ष श्री शिवाकांत मिश्रा, जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा राव संदीप सिंह, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा श्री मोहरकांत पटेल, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा श्री प्रियांक जैन, वरिष्ठ नेता श्री मुकेश मरैया, मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा, श्री राजेश गुर्जर, कार्यक्रम संयोजक बाबूलाल जाटव, श्री बी.एस. परिहार, रिटायर्ड डीआईजी महेश चौधरी, दीनदयाल जाटव, मंगल जाटव, सहित बड़ी संख्या में बाबा साहेब के अनुयायी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

जनसमुदाय में दिखा उत्साह

कार्यक्रम में बाबा साहेब के विचारों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, भाषण और जनजागरण के उद्देश्य से प्रेरक वक्तव्य भी हुए। समता, न्याय और भाईचारे के संदेश के साथ समारोह का समापन हुआ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!