गाडरवारामध्य प्रदेशराज्य
Gadarwara News-भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्यता अभियान शुरू

भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्यता अभियान शुरू
गाडरवारा। विगत दिवस भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी जोधासिंह अटवाल बाड़ी, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अभिलाष मिश्रा का नगर आगमन हुआ इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर संगठनात्मक चर्चा की कथा उन्हें सक्रिय सदस्यता दिलाई। इस दौरान पूर्व विधायक साधना स्थापक, नरेश पाठक, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य मिनेंद्र डागा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ममता पांडे, राजेश जैन से संपर्क कर उनके निवास पर जाकर सक्रिय सदस्यता दिलाई गई।
इस अवसर पर ठाकुर राजीव सिंह रणजीत सिंह ओम बडोनिया की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। उक्त भाजपा नेताओं ने श्री देव शांतिनाथ मंदिर जाकर भगवान शांतिनाथ के दर्शन किए।
WhatsApp Group
Join Now