अंशिका कुर्मी राज्य स्तरीय व्हालीबाल प्रतियोगिता हेतु जबलपुर संभाग के दल में शामिल
Gadarwara। स्थानीय पीएमश्री शासकीय कन्या नवीन उ मा विद्यालय की छात्रा अंशिका कुर्मी का चयन 2 से 5 अक्टूबर तक राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ में आयोजित होने जा रही 68वीं राज्य स्तरीय शालेय व्हालीबाल प्रतियोगिता के बालिका 19 आयु वर्ग हेतु जबलपुर संभाग की टीम में हुआ है। विदित हो कि खेल शिक्षक विक्रम शर्मा के प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन में अंशिका ने ये गौरव हासिल किया है । उनके चयनित होने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रतुल इंदुरख्या, प्राचार्य श्रीमती आरती पाठक, चंद्रकांत साहू सहित स्कूल स्टाफ के शिक्षको ने प्रसन्नता जताई है।