गाडरवारामध्य प्रदेशराज्य

दोज मुहूर्त पूजन के बाद खुली जवाहर कृषि उपज मंडी! व्यापारियों ने उंची बोली लगाकर किये अनाज के सौदे

दोज मुहूर्त पूजन के बाद खुली जवाहर कृषि उपज मंडी! व्यापारियों ने उंची बोली लगाकर किये अनाज के सौदे

दोज मुहूर्त पूजन के बाद खुली जवाहर कृषि उपज मंडी! व्यापारियों ने उंची बोली लगाकर किये अनाज के सौदे

गाडरवारा। स्थानीय जवाहर कृषि उपज मंडी में अनाज व्यापारियों, मंडी प्रबंधन एवं किसानों की उपस्थिति में दोज की मुहूर्त पूजन की गई। इसमें पंडित मोहित महाराज द्वारा अनाज के ढेर, तौल कांटे आदि की पूजा कराई गई। विधिविधान से हुई पूजन के उपरांत मंडी मंे रविवार के बावजूद मुहूर्त के अनाज सौदे हुए, जिसमें ऊँचे दाम पर मंडी में लाए अनाजों की बोली लगाई गई। इसमें मिली जानकारी के अनुसार तुअर की बोली दोगुने दामों पर लगाकर मुहूर्त की ढेरी 17,000 रुपए के भाव से खरीदी गई। ऐसे ही सोयाबीन की मुहूर्त बोली 4601 रुपए, गेहूं 3001 रुपए, पूसा धान 2651, मसूर 5611 और चने की मुहूर्त बोली 7400 रूपए की लगाकर कर खरीद की गई। इस अवसर पर व्यापारी महेश मालपानी, कैलाश राय, कीर्तिराज लूनावत, कृष्ण कुमार मालपानी, प्रशांत, राहुल मालपानी, सौरभ चैकसे, शरद मौलासरिया, अनुपम ढिमोले, दीपक कौरव, नब्बू महाराज, आशुतोष गुप्ता, नीलेश राय तथा मंडी सचिव, अधिकारी-कर्मचारी एवं किसान उपस्थित रहे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!