गाडरवारामध्य प्रदेशराज्य

छात्राओं ने संभाग स्तर पर लहराया परचम

छात्राओं ने संभाग स्तर पर लहराया परचम

गाडरवारा। जबलपुर में आयोजित संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय चीचली की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर लोक संगीत विधा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्रेया शुक्ला, स्वाती ताम्रकार, खुशी विश्वकर्मा और हर्षिता चौरसिया की इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल है।

इन छात्राओं ने शिक्षकों विनीत नामदेव, रजनी सराठे और सुलेखा शर्मा के मार्गदर्शन में अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अब ये प्रतिभाशाली छात्राएं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगी।

विद्यालय के प्राचार्य भूपेश ठाकुर, भारत ताम्रकार, सत्यम ताम्रकार, हेमंत शुक्ला और केआर रजक ने छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सभी ने इसे विद्यालय और क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया।

राज्य स्तर पर प्रदर्शन की तैयारी में जुटीं छात्राएं
अब राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता के लिए छात्राएं और शिक्षक पूरी तैयारी में जुट गए हैं। विद्यालय परिवार को उम्मीद है कि ये छात्राएं वहां भी अपना परचम लहराएंगी और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!