मध्य प्रदेशराज्य

भौरा बाईपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की दर्दनाक मौत

भौरा बाईपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की दर्दनाक मौत

रिपोर्टर सुनील राठौर भौरा

भौरा। महेंद्रवाड़ी (थाना रानीपुर क्षेत्र) निवासी बलम सिंह उइके (35) की सोमवार तड़के भौरा बाईपास पुल पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। बलम सिंह होशंगाबाद से अपने घर मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। सुबह 4 से 5 बजे के बीच हुए इस हादसे में उनके सिर पर इतनी जोरदार चोट लगी कि वह पूरी तरह चकनाचूर हो गया।
हादसे की जानकारी मिलने पर भौरा पुलिस चौकी प्रभारी नीरज खरे मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान उसकी मोटरसाइकिल के नंबर के आधार पर की गई। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। बलम सिंह मजदूरी का कार्य करते थे और इसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।
घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाने का काम शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वाहन और उसके चालक का पता लगा लिया जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!