मध्य प्रदेशराज्य

76वें गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन: सोहागपुर में झंडा वंदन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह

26 जनवरी को 76 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित विकासखंड स्तरीय मुख्य समारोह के दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष सोहागपुर जालम सिंह पटेल द्वारा जवाहरलाल नेहरू स्मृति महाविद्यालय ग्राउंड में झंडा वंदन किया। जनपद पंचायत अध्यक्ष जालम सिंह पटेल ने मध्य प्रदेश के नाम मुख्यमंत्री का उद्बोधन मंच से पड़ा। आदिवासी गीत पर जाम के धिरके सोहागपुर एसडीएम अशविनराम चिरामन।

रिपोर्टर शेख आरिफ सोहागपुर

झंडा वदंन कार्यक्रम:- सोहागपुर// जवाहरलाल नेहरू स्मृति महाविद्यालय ग्राउंड में 9 बजे जनपद पंचायत अध्यक्ष जालम सिंह पटेल द्वारा झंडा वादन किया गया, इस समारोह में नगर के समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं समाजसेवीयो के साथ साथ नगर के आम नागरिक ने भी सम्मिलित हो कर गणतंत्र दिवस मनाया,

एन.सी.सी परेड:- जवाहरलाल नेहरू स्मृति महाविद्यालय के ग्राउंड पर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह के दौरान एन.सी.सी के जवानों द्वारा अपने अनुशासन और तत्परता का प्रदर्शन करते हुए परेड कर सलामी दी।

समारोह की झलकियां:- गणतंत्र दिवस के इस समारोह में विभिन्न स्कूलों के प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रीय गान, मध्य प्रदेश गान, प्रयागराज महाकुंभ, देशभक्ति गीतो पर नृत्य,कला, आदिवासी गीतों पर नृत्य में भाग लिया, समस्त स्कूलो की नृत्यो को देखने के बाद निर्णायक को ने कामती हाई सेकेंडरी स्कूल को बेहतरीन आदिवासी नृत्य करने पर प्रथम पुरस्कार दिया गया।

प्रयागराज महाकुंभ की झलकियां:- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल के द्वारा प्रयागराज चल रहे महाकुंभ की झलकियो को अपने नृत्य द्वारा बहुत खूबसूरत अंदाज में दिखाया गया।

पुरस्कार एवं प्रशंसापत्र वितरण:- कार्यक्रम समाप्त होने के उपरांत एस.डी.एम असवीनराम चिरामन एवं समस्त मंचा विराजमान अतिथियों ने समस्त विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों को आपने आपने क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने पर एवं धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सहयोग करने वाले समाजसेवियो, और खेल कूद के कोचो एवं खिलाड़ियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।

कार्यक्रम समाप्ति के उपरांत:- एस.डी.एम सोहागपुर द्वारा समरोह मे प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले शांति हाई सेकेंडरी स्कूल सोहागपुर के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षको के साथ आदिवासी गीत पर जम के डांस किया और छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में पधारे अतिथि:-पं.मग्दल जी महाराज, जप.अध्यक्ष जालम सिंह पटेल, उपाध्यक्ष राघवेंद्र रघुवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष लता यशवंत पटेल, उपाध्यक्ष आकाश रघुवंशी, सोहागपुर मंडल अध्यक्ष अश्वनी सरोज, अध्यक्ष प्रतिनिधि यशवंत पटेल, जि.उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अभिनव पालीवाल, वसीम खान, आशीष विश्वकर्मा, जमील खान, नीरज यादव आदि उपस्थित रहे।

अधिकारी/कर्मचारीगण:-एस.डी.एम असविनराम चिरामन, एस.डी.ओ.पी सोहागपुर संजू चौहान, जनपद सी.ओ संजय अग्रवाल, तहसीलदार राकेश खजूरिया,कॉलेज प्राचार्य निखार जी, डॉ रेखा गौर, सी.एम.राईज स्कूल प्राचार्य राम किशोर दुबे, कैलाश पलिवाल जी, हमीर सिहं चंदेल, सैयद हामिद अली, आदि उपस्थित रहे

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!