गाडरवारामध्य प्रदेशराज्य
गाडरवारा के साहित्यकार सुशील शर्मा को मिला “अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति सम्मान”
गाडरवारा के साहित्यकार सुशील शर्मा को मिला "अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति सम्मान"

गाडरवारा। नगर के प्रतिष्ठित साहित्यकार एवं शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य सुशील शर्मा को उनकी उत्कृष्ट साहित्यिक उपलब्धियों के लिए ऋषि वैदिक विद्यापीठ, आगरा द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस सम्मान के माध्यम से उनकी साहित्यिक साधना और योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दी गई है। कार्यक्रम में देशभर के कई गणमान्य साहित्यकार और विद्वान उपस्थित थे।
सुशील शर्मा की इस अद्वितीय उपलब्धि पर नगरवासियों, इष्ट मित्रों और साहित्य प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। उनके सम्मानित होने पर नगर में हर्ष का माहौल है।
यह सम्मान न केवल सुशील शर्मा के लिए, बल्कि गाडरवारा नगर के लिए भी गौरव का क्षण है।
WhatsApp Group
Join Now