पूर्वांचल भवन पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन
पूर्वांचल भवन पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन

गुरूग्राम; पूर्वांचल जन कल्याण संघ मारुति कुंज के तत्वावधान में पूर्वांचल भवन पर संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन हुआ जिसमें सैकड़ों लोगों ने शिरकत किया, इसमें महिलाओं की बड़ी भागीदारी रही। संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार ने हमारे सहयोगी व समाजसेवी ई आरके जायसवाल से बातचीत में बताया कि पूर्वांचल जन कल्याण संघ मारुति कुंज (रजि) ने पहली बार संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया। पुजा कि शुरुआत सबसे पहले पंडित जी द्वारा संस्था के महासचिव एस पी साह से सभी देवताओं का पूजन कराया गया। तत्पश्चात संरक्षक ताराचंद तिवारी एवं अध्यक्ष विनोद कुमार एवं अन्य सदस्यों ने मिलकर सभी देवताओं का पूजना किया गया।
सुंदरकाण्ड का पाठ अपने संस्था के स्थानीय कार्यकर्ताओं व सदस्यों ने किया जिसमें भागीरथ शर्मा एवं अनुज गुप्ता ने शम्मा बांध दिया। उपस्थित सभी लोगों ने खूब आनंद लिया व इस कार्यक्रम की सराहना किया।
इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय गणमान्य, समाजसेवी व जनप्रतिनिधियों कि उपस्थिति रही, जिसमें मुख्य रूप से सरपंच संजय राघव, सरपंच सुरज्ञान सिंह एवं अमित सिंह भड़ाना इत्यादि मौजूद रहे। सभी ने संस्था के इस पहल की सराहना किया एवं कहा कि किसी भी सार्वजनिक संस्था द्वारा यह पहला सुन्दरकांड पाठ का आयोजन है।