क्राइमपिपरियामध्य प्रदेशराज्य

Pipariya-भाजपा मंडल अध्यक्ष डायरी बनवाकर बिकवा रहा अवैध शराब

आक्रोशित महिलाओं ने कार्यवाही के लिए दिया ज्ञापन 

रिपोर्टर संजीव पचौरी पिपरिया

भाजपा मंडल अध्यक्ष डायरी बनवाकर बिकवा रहा अवैध शराब

आक्रोशित महिलाओं ने कार्यवाही के लिए दिया ज्ञापन 

पिपरिया। बाचावानी से सैकड़ों महिलाएं पैदल बनखेड़ी थाने और उसके बाद तहसील कार्यालय पहुंचकर अवैध शराब की ब्रिकी पर रोक लगाने की मांग की। तहसील कार्यालय मे एक घंटे चले प्रदर्शन के बाद महिलाओं ने आरोप लगाया कि भाजपा के मंडल अध्यक्ष रमेश पटेल शराब बिकवा रहे है। उन्होंने छः लोगों की डायरी बनवाई है जो गांव के कोने कोने मे शराब बेच रहे है। बाचावानी गणेश धाम के नाम से विख्यात हो रहा है। जहां दूर दूर से लाखों लोग दर्शन को आते है। ऐसे में संस्कारों की बात करने वाली पार्टी भाजपा के मंडल अध्यक्ष द्वारा किया जा रहा अवैध शराब का काम चाल चरित्र और चेहरा उजागर करती है ।

भाजपा के मंडल अध्यक्ष हमेशा रहे विवादित भाजपा

के मंडल अध्यक्ष रमेश पटेल अक्सर विवादित रहते है। गांव मे तालाब से अवैध रुप से मिट्टी खनन मे भी नाम आया था। रेत बजरा मे इनके ट्रेक्टर भी लगातार चल रहे है।

भैरोपुर गांव के एक रघुवंशी की मौत भी इनके ट्रेक्टर से हुई थी। राजनीतिक दबाब मे पुलिस प्रकरण तो नहीं बना लेकिन गांव मे समाज ने इन्हें बंद कर दिया था। कुछ दिन पहले उमरधा के एक संत से विवाद

पर सांसद दर्शन का चट्टा बट्टा कह दिया था। ज्ञापन सौपती हुई महिलाओं ने कहा कि भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश पटेल पैसे कमाने के लिए शराब बिकवा कर संस्कारी पार्टी को बदनाम कर रहे है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष

अवैध शराब बंद होना चाहिए। शराब ब्रिकी से मेरा कोई लेना देना नहीं है। रमेश पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष, बनखेड़ी

विधायक ने भाजपा मंडल अध्यक्ष का बचाव किया

महिलाओं के ज्ञापन सौपने और तहसील में हंगामे के एक घंटे बाद विधायक ठाकुरदास नागवंशी बनखेड़ी पहुंचे। और भाजपा मंडल अध्यक्ष ने शिकायत भी शिकायत की कि गांव मे अवैध शराब बेची जा रही है। विधायक ने अधिकारियों को अवैध शराब बंद करने के लिए अधिकारियों को फोन लगाए और उसका फोटो खिचवाकर सोशल मीडिया मे वायरल किया। सोशल मीडिया मे ईशरपुर, नांदना, उमरधा, सुरेलारंधीर, कपूरी सहित दो दर्जन गांव के लोगों ने उनके ग्राम में अवैध शराब की ब्रिकी का आरोप लगाया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!