गाडरवारामध्य प्रदेशराज्य

महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर परिचर्चा एवम् जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

गाडरवारा, स्थानीय महाराणा प्रताप शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन भोपाल के दिशा निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में प्राचार्य डा. पी. एस. कौरव के मार्ग दर्शन में व्याख्यान एवम् परिचर्चा का आयोजन किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस 2025 आयोजन की थीग ‘प्लास्टिक प्रदूषण से सुरक्षा रखी गई है। संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के मुताबिक, प्लास्टिक प्रदूषण दुनिया के हर कोने में फैल चुका है , यह खान पान के जरिये हमारे शरीर मे भी जा रहा है। यह चिंता का विषय है। महाविद्यालय के वनस्पति शास्त्र विभाग में आयोजित इस कार्यक्रम में प्राचार्य डा. पी. एस. कौरव एवं आमन्त्रित विषय विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप सिंह के द्वारा विद्यार्थियो को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए हमारी पारिस्थितिक तंत्र में प्लास्टिक प्रदूषण,जलवायु परिवर्तन, पर्यावरणीय चुनौतियां एवम् मानव स्वास्थ्य पर उसके प्रभाव तथा समेकित विकास एवम् जल के संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमति ऋचा कुमारी, सहायक प्राध्यापक द्वारा किया गया। इसमें स्नातक एवम् स्नातकोत्तर कक्षा के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को जागरूक करके पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत पर्यावरण को संरक्षित करना हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में किशोरी लाल कटिया, डा. भूपेंद्र सिंह,डा. अर्चना शर्मा, डा. अनामिका सिंह, डा. चारु तिवारी एवं स्वामी विवेकानंद मार्ग दर्शन केरियर प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ सुनील शर्मा एवम विद्यार्थियो का योगदान रहा। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियो एवम् शिक्षकों को हरित शपथ दिलाकर किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!