गाडरवारामध्य प्रदेशराज्य

कलर्स ऑफ क्रिएटिविटी प्रदर्शनी का आयोजन

कलर्स ऑफ क्रिएटिविटी प्रदर्शनी का आयोजन

गाडरवारा। एनटीपीसी के बाल भारती पब्लिक स्कूल में गत दिवस विभिन्न विषयों पर कलर्स ऑफ क्रिएटिविटी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि प्रबोल मंडल एनटीपीसी परियोजना प्रमुख एवं विशिष्ट अतिथि प्रीति जयमाल, अध्यक्षा अवनि महिला मंडल ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। प्रदर्शनी में सभी विषयों विज्ञान, गणित, हिन्दी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, खेल पर वास्तविक वर्किंग मॉडल और विभिन्न मॉडल प्रदर्शित कर सभी बच्चों में विषयों के प्रति समझ व जिज्ञासा को विकसित करने का सार्थक प्रयास किया गया। मुख्य आकर्षण का केंद्र रोबोटिक्स प्रदर्शनी था। जिसमें लाइन फॉलोइंग रोबोट, लाइट फॉलोइंग रोबोट, ब्लाइंड स्टीक ऑटोमेटिक रेलवे गेट, ऑटोमेटिक प्लांट वाटरिंग, स्मार्ट डस्टबिन आदि को प्रदर्शित किया गया।

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Also read-<छेड़छाड़ की एफआईआर वापस नहीं लेने पर, बदला लेने 44 साल के आरोपी ने बच्ची को बनाया हवश का शिकार…

विद्यालय के प्राचार्य डॉ अनुराग पाण्डेय ने बताया प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का विकास करना और विद्यार्थियों की मेहनत को सराहना था। सभी बच्चे प्रदर्शनी में बहुत उत्साहित और रोमांचित थे। अभिभावकों ने भी इस प्रदर्शनी की भूरी भूरी प्रशंसा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!