गाडरवारामध्य प्रदेशराज्य
गाडरवारा: शासकीय सिविल अस्पताल में नसबंदी शिविर, 41 महिलाओं का सफल ऑपरेशन
गाडरवारा: शासकीय सिविल अस्पताल में नसबंदी शिविर, 41 महिलाओं का सफल ऑपरेशन

गाडरवारा। गुरुवार को शासकीय सिविल अस्पताल गाडरवारा में महिला नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 42 महिलाओं ने नसबंदी ऑपरेशन के लिए पंजीकरण कराया, जिनमें से 41 महिलाओं का सफल ऑपरेशन किया गया।
शिविर का आयोजन बीएमओ डॉ. शिप्रा कौरव और अस्पताल प्रभारी डॉ. डी.पी. पंथी कोरी के दिशा-निर्देशन में किया गया। ऑपरेशन की प्रक्रिया डॉ. आशीष राज (एफआरएसएच इंडिया) द्वारा पूर्ण की गई। इस कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साइखेड़ा के अधिकारियों, कर्मचारियों और आशा कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई।
नसबंदी शिविर के सफल आयोजन ने परिवार नियोजन को बढ़ावा देने और स्वास्थ्य सेवाओं में जागरूकता लाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अधिकारियों ने सभी संबंधित कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की।
WhatsApp Group
Join Now