गाडरवारामध्य प्रदेशराज्य

मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवा दल ने नीखरा को बनाया सागर जिला प्रभारी

गाडरवारा l मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के मुख्य संगठक् योगेश यादव ने कांग्रेस नेता शिवकुमार नीखरा को सागर जिला कांग्रेस सेवा दल का प्रभारी नियुक्त किया है. प्रदेश कार्यालय भोपाल ने नीखरा को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र सौंप कर इसकी विधिवत घोषणा की.साथ ही उन्हें सागर जिले में संगठन को मजबूत करने की जिम्मेवारी सौंपी है.

सागर जिला कांग्रेस सेवा दल के प्रभारी बनाये जाने पर नीखरा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई हरीश चौधरी एवं ,पी एन मिश्रा, कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, व तेंदूखेड़ा पूर्व विधायक संजय शर्मा, कांग्रेस सेवादल बुंदेलखंड प्रभारी डॉ दीलीप शुक्ला के प्रति आभार प्रकट किया है एवं कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने व कांग्रेस की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया है l

मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल संगठन को ब्लाक स्तर पर और अधिक गतिशील सक्रिय बनाने के लिए जिला प्रभारियों की नियुक्तियां की है। प्रदेश कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक योगेश यादव ने अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई के निर्देशानुसार और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी जी, महासचिव (म.प्र. प्रभारी) अ.भा. कांग्रेस कमेटी नईदिल्ली।जीतू पटवारी जी.अध्यक्ष म.प्र. कांग्रेस कमेटी, पी.एन.मिश्रा जी, अ.भा.कांग्रेस सेवादल (प्रभारी म.प्र.) नईदिल्ली। सी.पी. गौतम जी, अ.भा. कांग्रेस सेवादल (सह प्रभारी म.प्र.) नईदिल्ली। की संस्तुति से प्रदेश पदाधिकारियों को जिलावार प्रभारी नियुक्त किया गया है।ये नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से प्रभावी होंगी।

बैठक करना अनिवार्य

सेवादल के मुख्य संगठक योगेश यादव ने सभी जिला प्रभारियों को निदेश दिए हैं कि वे भविष्य में जिला मुख्य संगठक एवं महिला संगठक के साथ समन्वय स्थापित कर तुरंत जिलों का दौरा कर ब्लाक स्तर पर बैठकों का आयोजन करें। जिसमें क्षेत्र के कांग्रेस विधायक, सभी वरिष्ठ नेताओं, जिला ब्लाक कांग्रेस कमेटियों एवं कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को आमंत्रित किया जाए। इन बैठकों में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी की नीतियों कार्यक्रमों तथा जनहित में लिए जा रहे निर्णयों के बारे में अवगत करवाया जाए। संगठन की बैठकों में कांग्रेस सेवादल के सदस्यता अभियान को सुचारू तरीके से चलाने के लिए कार्ययोजना तैयार की जाए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!