माँ दुर्गा देवी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, 1 से 7 मार्च तक होगा भव्य आयोजन
माँ दुर्गा देवी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, 1 से 7 मार्च तक होगा भव्य आयोजन

गाडरवारा: नगर में माँ दुर्गा देवी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन 1 मार्च से 7 मार्च 2025 तक किया जाएगा। इस पावन अवसर पर शतचंडी महायज्ञ अनुष्ठान और संगीतमय श्री देवी भागवत पुराण कथा का आयोजन भी होगा।
कलश यात्रा से होगा शुभारंभ
महोत्सव की शुरुआत 1 मार्च 2025 (शनिवार) को प्रातः 8 बजे होगी, जब श्रद्धालु नगर के प्रमुख मार्गों से भव्य कलश यात्रा निकालेंगे। इसके बाद प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से देवी भागवत कथा एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे।
विशेष आयोजन एवं कार्यक्रम
- 01-03-2025 शनिवार: प्रातः 08 बजे से प्रायश्चित दशाविधष्ठान कलश यात्रा
- 02-03-2025 रविवार: प्रातः 08 बजे से पन्चाडन्गकर्म मंडप प्रवेश मूर्ति जलाडधिवास दुर्गा पाठ
- 03-03-2025 सोमवार: गणेश पूजन मंडप पूजनधान्याडाधिवास
- 04-03-2025 मंगलवार: पूजन पाठ पुष्पाधिवान फलाऽधिवास
- 05-03-2025 बुधवार: पूजन दुर्गा पाठ गय्याऽधिवास
- 06-03-2025 गुरूवार: पूजन दुर्गा पाठ हवन स्नयन विधि
- 07-03-2025 शुकवार: पूजन न्यास प्रतिष्ठा पूर्णाहुति
- दिनांक – 08 मार्च 2025 शनिवार : नगर भंडारा
8 मार्च को नगर भंडारे का आयोजन
महोत्सव के समापन अवसर पर 8 मार्च 2025 (शनिवार) को नगर भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नगरवासी और श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित करेंगे।
धार्मिक आचार्य एवं कथावाचक
इस महोत्सव में यज्ञाचार्य पं. श्री भगवान दास जी शास्त्री (दुर्ग) के पावन सान्निध्य में पूजन कार्य संपन्न होंगे, जबकि कथावाचक पं. दीनबंधु शरण शर्मा (श्रीधाम वृंदावन) अपनी मधुर वाणी से भक्तों को आध्यात्मिक रस में सराबोर करेंगे।
आयोजन स्थल और आयोजक
यह भव्य आयोजन शक्तिधाम, पलोटन गंज, गाडरवारा में आयोजित किया जाएगा। महोत्सव के मुख्य यजमान शक्तिधाम परिवार एवं समस्त भक्तगण हैं, जिन्होंने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में इस धार्मिक अनुष्ठान में सम्मिलित होने की अपील की है।
श्रद्धालु क्यूआर कोड स्कैन करके मंदिर में दान भी कर सकते हैं।