गाडरवारामध्य प्रदेशराज्य
ग्राम सिल्हेटी में 2 फरवरी से गौ कथा का आयोजन
ग्राम सिल्हेटी में 2 फरवरी से गौ कथा का आयोजन

गाडरवारा। चीचली ब्लॉक के ग्राम सिल्हेटी (विजनपुर) में 2 फरवरी से 6 फरवरी तक गौ कथा का आयोजन किया जाएगा। परम पूज्य आचार्य शिवम दीक्षित प्रतिदिन रात्रि 8 बजे अपने मुखारविंद से प्रवचन देंगे।
आयोजन समिति के सदस्य उमेश कौरव ने बताया कि यह कथा गौ सेवा और धार्मिक जागरूकता के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। कथा के समापन के बाद 7 फरवरी को प्रसाद वितरण एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
आयोजन समिति ने धर्मप्रेमी जनता और गौ भक्तों से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आध्यात्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
WhatsApp Group
Join Now