नरसिंहपुरमध्य प्रदेशराज्य

कलेक्टर ने नरसिंहपुर विकासखंड के विभिन्न ग्रामों का किया निरीक्षण

योजनाओं, गतिविधियों और अभियानों की प्रगति के बारे में ली जानकारी

नरसिहंपुर : कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने नरसिंहपुर विकासखंड के आने वाले विभिन्न ग्रामों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से जनसंवाद कर उनकी समस्याएँ जानी और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

      कलेक्टर श्रीमती पटले ने ग्राम पंचायत लिघारी के ग्राम खापा में निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कृष्ट अभियान के तहत जिला संयोजक जनजातीय कार्यविभाग से योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने यहाँ आयोजित कैम्पों के माध्यम से आज ही पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिये।

      ग्राम पंचायत लिघारी में कार्य में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर श्रीमती पटले ने ग्राम रोजगार सहायक श्री नीलेश मेहरा की सेवा समाप्ति और ग्राम पंचायत सचिव को नोटिस देने के निर्देश दिये। ग्रामीणों द्वारा कलेक्टर को अवगत कराया गया कि यहाँ हैंडपंप के सुधार की आवश्यकता है।इस पर उन्होंने लिए पीएचई विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये।

      कलेक्टर ने ग्राम लवेरी में ग्रामीणों से हुए संवाद में उन्हें अपनी जमीन पर खेत- तालाब का निर्माण करने प्रोत्साहित किया और इससे होने वाले फ़ायदे के बारे में बताया। ग्राम पंचायत डुडवारा में कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड के बारे में जानकारी ली। यहां बताया गया कि 16 आयुष्मान कार्ड बनाना शेष है। इस पर कलेक्टर ने शेष आयुष्मान कार्ड जल्द बनाने के निर्देश दिये। ग्राम डुडवारा के लिए छात्रावास का प्रस्ताव बनाने के निर्देश जिला संयोजक जनजातीय कार्यविभाग को मौक़े पर दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि यहां के सभी स्कूलों की मरम्मत की जाये।

      इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री दलीप कुमार, एसडीएम, सीईओ जनपद, अन्य जिला अधिकारी, मैदानी अमला और ग्रामीणजन मौजूद थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!