गाडरवारामध्य प्रदेशराज्य
खेल खेल में बच्चों को दी जा रही है शिक्षा
खेल खेल में बच्चों को दी जा रही है शिक्षा

खेल खेल में बच्चों को दी जा रही है शिक्षा
गाडरवारा। क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम बगदरा की शासकीय माध्यमिक शाला के माध्यमिक शिक्षक राजेन्द्र गुप्ता खेल खेल में बच्चों को शिक्षा देकर शाला को आनंद घर बनाने की दिशा में कार्य कर रहे है। उनके द्वारा गणित एवं विज्ञान विषयों की अवधारणाओं को समझाने के लिए अनेक गतिविधियां सम्पन्न की जाती हैं। उनके द्वारा कभी कागज में पानी गर्म करना हो , फसलों की जानकारी देना हो , सरल रेखीय गति, वर्तुल गति, घूर्णन गतियों के लिए, गुणनखण्ड निकालनें के लिए बच्चों को कंचों के साथ खेल खेल में गतिविधि कराईं गयी। इसके अलावा सम,विषम,भाज्य एवं अभाज्य संख्याओं के लिए एक लंगड़ी खेल आयोजित किया गया। शिक्षक श्री गुप्ता का मानना है कि छात्र छात्राओं में अधिगम को विकसित करने के लिए कभी कभी उन्हें कक्षा के कमरों से बाहर लेकर जाना पड़ता है। जैसे पेड़ो के भागों की जानकारी के लिये पेड़ों की छांव को ही क्लास रूम बनाकर वास्तविक रूप से पेड़ो के भागों की जानकारी दी जाती है। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में विषय पर आधारित अवधारणा बहुत हद तक समझ में आ जाती हैं और शिक्षक का उद्देश्य पूरा हो जाता हैं। गतिविधि के माध्यम से बच्चे भी विषय से जुड़ जाते है। इसी प्रकार शाला को आनंद घर में परिवर्तित किया जा सकता हैं।आनंद घर का मतलब बच्चे जहां खुशी खुशी आते हैं और खेल खेल में शिक्षा ग्रहण करते है।
WhatsApp Group
Join Now