समाज की एकजुटता से ही होगा समाज उत्थान: कायस्थ समाज की बैठक आयोजित, 4 मई को मनाएंगे चित्रगुप्त जयंती, होगा नई कार्यकारणी का गठन

गाडरवारा। आज चार मई को कायस्थ सभा गाडरवारा द्वारा गायत्री मंदिर में सायंकाल 6.30 बजे से समाज के आराध्य भगवान चित्रगुप्त की जयंती मनाई जाएगी। साथ ही नई कार्यकारिणी के गठन पर भी चर्चा होगी। विगत दिवस गायत्री मंदिर में आयोजन की रूपरेखा बनाने हेतु बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें समाज के अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे। बैठक मंे वरिष्ठ साहित्यकार कुशलेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा सामाजिक एकता अति आवश्यक है। हमें समाज को एकजुट करने आगे आना ही होगा। कोई भी समाज बिना संगठित हुए तरक्की नहीं कर सकता। सुरेश श्रीवास्तव ने कहा हमारे समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। नगर मे अनेक सामाजिक जनांे ने सफलता के उच्च शिखर पर पहुंच कर सबको गौरवान्वित किया है, समाजहित एकजुटता में ही है। समाज के वरिष्ठ विनोद श्रीवास्तव ने कहा हमारे बच्चे बाहर पढ़ने चले जाते हैं, जो समाज के लोगों को नहीं जानते, युवा पीढ़ी समाज से जुड़े इसके प्रयास किए जाने चाहिए। आशीष सक्सेना ने चार मई को गायत्री मंदिर में शाम साढ़े छह बजे चित्रगुप्त जयंती मनाने और नई कार्यकारिणी गठन का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसममति से स्वीकार किया गया। बैठक मंे अरुण श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव साईं आशीष गार्डन, अक्षांश, नमामि सहित अनेक सामाजिक जन उपस्थिति रहे।
———————————–