मध्य प्रदेशराज्य

“हम होंगे कामयाब” पखवाड़ा अंतर्गत वन स्टाप सेंटर में हुआ आयोजन

"हम होंगे कामयाब" पखवाड़ा अंतर्गत वन स्टाप सेंटर में हुआ आयोजन

रिपोर्टर शेख आरिफ कुरैशी नर्मदापुरम

नर्मदापुरम। शुक्रवार 29 नवम्‍बर को “हम होंगे कामयाब” पखवाड़ा के तहत जिला स्तर पर वन स्टाप सेंटर नर्मदापुरम् में विधायक नर्मदापुरम डॉ सीताशरण शर्मा की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यकम में विधायक डॉ सीताशरण शर्मा के द्वारा महिलाओं के लिये चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई। नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री अभय वर्मा के द्वारा महिलाओं को घरेलू हिंसा से सुरक्षा तथा सहायता की जानकारी दी गई।

जिला कार्यकम अधिकारी श्री ललित कुमार डेहरिया द्वारा महिलाओ से सम्बंधित विभागीय योजनाओं तथा महिलाओ से सम्बंधित कानून की जानकारी दी गई। एडवोकेट श्री के के थापक द्वारा घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम की जानकारी दी गई। थाना प्रभारी निशा अहिरवार ने महिला सुरक्षा तथा पुलिस सहायता की जानकारी दी। वन स्टाप सेंटर प्रशासक प्रतिभा बाजपेयी ने DIR FORM की जानकारी दी। कार्यकम मे पुलिस उपनिरीक्षक (महिला उर्जा डेस्क) दीपिका लोखंडे, सहायक उपनिरीक्षक (महिला सुरक्षा शाखा) सविता गंजाम, वन स्टाप सेंटर समस्त स्टाफ, पुलिस विभाग का स्टाफ, आगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!